WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

71वें महारूद्र यज्ञ में दी जा रही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहूतियां!

918
WhatsApp Image 2024 12 23 At 18.51.10

71वें महारूद्र यज्ञ में दी जा रही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहूतियां!

अन्नक्षेत्र में समाजसेवियों ने निराश्रितों को भोजन कराकर लिया धर्मलाभ!

Ratlam : शहर के त्रिवेणी तट परिसर पर 11 दिवसीय महारूद्र यज्ञ का शुभारंभ 21 दिसम्बर को हुआ जिसकी पूर्णाहुति 31 दिसम्बर को होगी। यज्ञाचार्य दुर्गाशंकर ओझा के मार्गदर्शन में 21भूदेव मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान श्रीमती प्रेमलता संजय दवे से आहूतियां दिलवा रहे हैं। प्रतिदिन प्रात: 11 बजे शुरू होने वाले यज्ञ की आरती सायं 5 बजे हो रही है। यज्ञ महोत्सव में श्रद्धालुजन धार्मिक भक्ति-भावना के साथ शामिल हो रहे हैं। महारूद्र यज्ञ समापन पर आरती कर पश्चात प्रसादी वितरित की जा रही है।

WhatsApp Image 2024 12 23 at 18.51.09

71वें महारुद्र यज्ञ में यज्ञनारायण की आरती में आमंत्रित समाज कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज से कौशल कुमार द्विवेदी, श्रीमाली ब्राह्मण समाज से पत्रकार नयन व्यास, हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज से बंशीलाल शर्मा, स्वर्णकार समाज से भाजपा के कृष्णा सोनी, कसेरा सुदा-सात समाज से राजेन्द्र कसेरा, मराठा समाज से अशोक तावरे, मालवी रजक समाज से छोटेलाल मेहता आदि पदाधिकारियों द्वारा समाज बंधुओ एवं मातृशक्ति के साथ यज्ञ नारायण की आरती की।

आरती पश्चात आमंत्रित सभी सनातन समाज बंधुओं का आयोजन समिति की ओर से रमेश व्यास, लालचंद टाक, गोपाल जवेरी, राजेश दवे, अविनाश व्यास आदि ने दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया, पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जनक नागल ने एवं आभार अनिल झालानी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सनातन धर्म के बड़ी संख्या में भक्तगण एवं मातृशक्ति उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2024 12 23 at 18.51.01

श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा पंडित रामचन्द्र डोंगरे महाराज की स्मृति में संचालित अन्नक्षेत्र में निराश्रितों को आज भोजन अशोक लाठी, संजय रोशनलाल चौरड़िया द्वारा भोजन प्रसादी परोसी गई। लाठी एवं चौरड़िया परिवार ने स्वयं निराश्रितों को भोजन परोसा गया। इस अवसर पर डॉक्टर राजेन्द्र शर्मा, नवनीत सोनी, राजेश दवे, विपिन त्रिवेदी, नारायण राठौड़, सतीश राठौड़, मनोज जोशी, विष्णु दलाल, मुन्नालाल राठौड़ आदि उपस्थित थे।