WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए अब अधिकारी उतरी सड़कों पर, प्रथम डोज के बचे साढ़े 7 हजार लोगों का 2 दिन में होगा वैक्सीनेशन

1484
WhatsApp Image 2021 09 15 At 1.44.28 AM 696x402

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट 

शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए अब अधिकारी उतरी सड़कों पर, प्रथम डोज के बचे साढ़े सात हजार लोगों का दो दिन में होगा वैक्सीनेशन, सीएमओ प्रियंका पटेल ने सम्भाली कमान, शहर में विशेष कैंप और 5 मोबाइल वेन घर घर दे रही है दस्तक

खरगोन: खरगोन शहर में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए अब अधिकारी सड़क पर उतर गये है। शहर में आज से नगरपालिका ने वैक्सीन को लेकर विशेष महा अभियान की शुरूआत की है। नगरपालिका की महिला सीएमओ प्रियंका पटेल खुद ने बारिश के बीच कमान सम्भाली है और सड़क पर उतर गई है। दो दिन में साढ़े सात हजार बाकी लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिये शहर में सर्वे कर घनी बस्तियों में 14 विशेष कैंप लगाये गये हैं वही 5 मोबाइल वैन के जरिये शहर में महा वैक्सीन अभियान चल रहा है। खुद मोबाइल वेन के साथ नगरपालिका अधिकारी प्रियंका पटेल चल रही हैं। नगरपालिका सीएमओ प्रियंका पटेल ने बताया कि दो दिन बाद खरगोन शहर पूर्ण वैक्सीनेशन शहर होगा। अभी तक साढ़े 95 हजार लोगों को वैक्सीन का प्रथम डोज लग गया है। बाकी बचे साढ़े सात हजार लोगों को प्रथम डोज लगाने के लिये नगरपालिका ने घर घर पहुंचकर वैक्सीन दो दिन में लगायेगी।

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, प्रियंका पटेल (नगरपालिका की महिला सीएमओ)-