WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

OMG: पैसे के लिए रची खुद के मरने की साजिश, जीवित मिला तो गया जेल

जानिए क्या है पूरा मामला

1497
WhatsApp Image 2022 05 07 At 8.11.24 PM

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: पुलिस ने एक चकित कर देने वाले मामले का खुलासा किया है। इस मामले में एक ड्राइवर ने खुद के ही मरने की साजिश रची और व्यापारी का 6 लाख 66 हजार रूपए लेकर गायब हो गया।

परिवार ने भी एक अज्ञात लाश की पहचान करते हुए उसका साथ दे दिया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पांच लाख रूपए की राशि जब्त की है।

ये है मामला..

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 16 जुलाई 2021 को छतरपुर के लोहा व्यापारी सुधीर अग्रवाल के मैनेजर पुष्पेन्द्र मिश्रा ने बमीठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके द्वारा छतरपुर के अनुराग रोड लाइन्स के ड्राइवर सुनील नामदेव के द्वारा 6 लाख 66 हजार 500 रूपए का सरिया राजनगर के व्यापारी रामप्रताप अवस्थी को भेजा गया था।

ड्राइवर सुनील नामदेव मूलत: ग्राम पनागर का रहने वाला है जिसने सरिया राजनगर में उतारकर व्यापारी से 6 लाख 66 हजार 500 रूपए लिए और फिर पिकअप को गंज के समीप एक वेयर हाउस के पास खड़ी कर गायब हो गया।

घटना के कुछ दिनों के बाद 24.07.2021 को राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा हार में पुलिस को एक अज्ञात लाश बरामद हुई थी जब पुलिस ने इस लाश की पड़ताल शुरू की तो ड्राइवर सुनील नामदेव के परिवार ने इस लाश की पहचान सुनील नामदेव के रूप में करते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

इतना ही नहीं त्रयोदशी कर परिवार के लोगों ने मुंडन भी कराया।
[expander_maker id=”2″ more=”Read more” less=”Read less”]

03.05.2022 को जब व्यापारी सुधीर अग्रवाल गंज के समीप स्थित बागेश्वर धाम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे तभी गढ़ा तिराहे पर गायब सुनील नामदेव नजर आ गया।

 

सुधीर अग्रवाल ने उसे रोककर उससे अपने पैसे मांगे एवं पूछा कि वह कहां गायब हो गया था तो उसने उल्टा धमकाना शुरू कर दिया।

सुनील नामदेव ने कहा कि वह पुलिस की फाइलों में मर चुका है यदि उसे परेशान किया गया तो वह व्यापारी को भी जान से मार देगा। इसके ऐवज में उल्टा व्यापारी से ही सुनील नामदेव ने 5 लाख रूपए की मांग कर डाली।

सुधीर अग्रवाल ने इस मामले में बमीठा थाने पहुंचकर न सिर्फ रिपोर्ट दर्ज कराई बल्कि शातिर सुनील नामदेव के बारे में पुलिस को सूचित भी किया।

Also Read: Lawyer Commits Suicide: काम से परेशान वकील ने की आत्महत्या, पूर्व में भी कर चुका था ये प्रयास 

इस सूचना के बाद जब पुलिस ने घेराबंदी कर सुनील नामदेव को गिरफ्तार किया तो उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। पुलिस ने उसके पास से पांच लाख रूपए की राशि भी जब्त कर ली है। आरोपी ने ही खुद के मरने की प्लानिंग रची थी।

लाश का डीएनए मिलान नहीं हुआ, तब हुआ संदेह

इस मामले में राजनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जो अज्ञात लाश प्राप्त हुई थी उसकी शिनाख्त सुनील नामदेव के रूप में परिवार के द्वारा कर दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने लाश की डीएनए सेम्पलिंग कराई थी। जब डीएनए रिपोर्ट सामने आई तो पता लगा कि लाश सुनील नामदेव की नहीं थी।

एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस को इस बात पर भी संदेह हो गया जिसके बाद आरोपी की तलाश की जाने लगी। आरोपी ने बताया कि वह घटना के बाद देश के कई राज्यों फरारी काटता रहा।

पिछले दिनों ही वह वापस लौटा था। फरारी के दौरान वह परिवार से भी संपर्क नहीं कर रहा था। हालांकि पुलिस इस मामले में अब भी इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि राजनगर थाना क्षेत्र में मिली लाश किसकी थी।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, सचिन शर्मा (SP छतरपुर)-

 

 

[/expander_maker]