WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Omicron Variant : कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक सुनाई दी! 

विशेषज्ञों की चेतावनी, बेहद संक्रामक है नया BF.7 वैरिएंट 

1844
Coronavirus. COVID-19. 3D Render

Omicron Variant : कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक सुनाई दी! 

New Delhi : काफी दिनों से कोरोना के केस में कमी आई है। मास्क की अनिवार्यता भी खत्म हो रही है। लेकिन, अब एक बार फिर कोरोना को लेकर चिंता बढ़ रही है। खुले में पर्व त्योहार मनाये जा रहे हैं। क्योंकि, हाल ही में कोरोना को ओमिक्रॉन का एक और वेरिएंट सामने आया है। बताया जा रहा है कि वैरिएंट BF.7 बेहद संक्रामक है।

हालांकि इस बारे में अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, इस पर परीक्षण चल रहा है कि ये वेरिएंट कितना खतरनाक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने नए वैरिएंट BF.7 के पहले मामले का पता लगाया है। काफी तेजी से फैलता है BA.5.1.7: जानकारों का कहना है कि ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BA.5.1.7 काफी तेजी से फैलता है।

कई जानकार इसको लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इसको लेकर वैज्ञानिक इसलिए भी डरे हुए है क्योंकि हाल के दिनों में जिस तरह चीन में कोरोना फैला है उससे पीछे कथित तौर पर ओमिक्रॉन का BF.7 और BA.5.1.7 वैरिएंट को ही जिम्मेदार बताया जा रहा है।

 

नया वेरिएंट के संक्रमित करने का खतरा

कई जानकारों की राय है कि देश में त्योहारी सीजन चल रहा है. लॉकडाउन और कोरोना के खिलाफ प्रतिबंधों में ढील है. ऐसे में कोरोना का नया वेरिएंट फैलता है तो ये काफी ज्यादा लोगों को संक्रमित कर सकता है. ऐसे में एक्सपर्ट दीपावली, धनतेरस समेत अन्य पूजा में भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

गौरतलब है कि देश में सोमवार सुबह 8 बजे तक कोरोना संक्रमण के 2,060 नए मामले सामने आये थे. इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,30,888 हो गई है. जबकि संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 5,28,905 हो गई. वहीं, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 26,834 हो गई है जो कुल मामलों का 0.06 फीसदी है।