WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

नर्मदा नदी उफान पर, ओंकारेश्वर बांध के 18 गेट खोले

घाट हुए जलमग्न, निचले हिस्सों में हाई अलर्ट

2040
WhatsApp Image 2022 07 24 At 7.59.48 PM 696x392

ओंकारेश्वर से जयप्रकाश पुरोहित की रिपोर्ट

ओंकारेश्वर: तवा बांध ओर इंदिरा सागर के 12 गेट खोलने के बाद रविवार को ओंकारेश्वर बांध के 18 गेट खोलकर 3051 क्युमेक्स पानी प्रति सेकंड छोड़ा गया। आठों टरबाइन चलाकर 1896 क्युमेक्स पानी छोड़ा गया।

एन एच डी सी बांध प्रबंधन के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बांध में जल भराव का लेबल 194.02 मीटर है।
शाम 5 बजे 18 गेट की हाइट बढ़ाकर 7300 क्युमेक्स डिस्चार्ज बढ़ाया है। इससे निचले भागों में तेजी से जल स्तर बढ़ेगा।

एस डी एम चन्दर सिंह सोलंकी ने बताया कि हाई अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन अलर्ट है। कोटवार पटवारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है।

कलेक्टर अनूप सिंह और एस पी विवेक सिंह ने ओंकारेश्वर एवम मोटक्का पंहुच कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया और निर्देश दिए कि घाटों पर करीब 6 मीटर जल स्तर बड़ा हुआ है। रात्रि में 3 मीटर जल स्तर बढ़ेगा। ओंकार पर्वत के पीछे स्थित कावेरी नदी से 50 प्रतिशत पानी बह जाता है।