WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

नववर्ष 2024 के पहले दिन 8 लाख 10 हज़ार श्रद्धालुओं ने किए श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन

1365

नववर्ष 2024 के पहले दिन 8 लाख 10 हज़ार श्रद्धालुओं ने किए श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

 

उज्जैन:नववर्ष 2024 के पहले दिन 8 लाख 10 हज़ार श्रद्धालुओं ने उज्जैन के ज्योर्तिलिंग श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए।

 

श्री महाकालेश्वर मन्दिर में नववर्ष की सुबह 6.00 बजे के पूर्व से ही श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन हेतु दर्शनार्थी गण कतारबद्ध हो गए थे।

IMG 20240102 WA0016

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री संदीप कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि, कम समय मे श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हो, इसलिए चाक-चौबंद व्यवस्थाए की गई।

IMG 20240102 WA0018

प्रातः चलित भस्मार्ती में लगभग 45 हज़ार दर्शनार्थियों ने दर्शन किये।

लगभग 08 लाख 10 हज़ार दर्शनार्थियों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये।