WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रतलाम मेडिकल कॉलेज की उपलब्धियों में एक कड़ी और जुड़ी

अब होगी मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैग स्टेरलिटी टेस्ट एवं प्लेटलेट कंसंट्रेशन जांच

1252
WhatsApp Image 2021 12 08 At 9.23.24 PM 696x522

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

रतलाम: रोगी कल्याण समिति सदस्य, जिला आपदा प्रबंधन समिति सदस्य,संभागीय ऑर्गन डोनेशन समिति के सदस्य गोविंद काकानी ने बताया कि रतलाम मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता के सराहनीय सहयोग से मेडिकल कॉलेज द्वारा ब्लड बैंक में वार्षिक लगने वाली ब्लड बैग स्टर्लिट टेस्ट एवं प्लेटलेट कंसंट्रेटर बैग जांच रिपोर्ट की स्वीकृति मिल गई है। अब आसपास के जिलों की ब्लड बैंक को रतलाम मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा उपलब्ध होगी और
माइक्रोबायोलॉजी के एचओडी डॉक्टर प्रफुल्ल सोनगरा द्वारा अब तक बाहर की जा रही थी,अब वह जांच ब्लड बैग स्टेरलिटी टेस्ट एवं प्लेटलेट कंसंट्रेशन बैग डा. सोनगरा ने मेडिकल कॉलेज में करना शुरू कर दिया है।

गोविन्द काकानी कहते हैं कि
अब तक इस तरह के टेस्ट कराने के लिए बाहर जाना पड़ता था। स्वास्थ्य विभाग को प्रतिवर्ष इसकी जांच रिपोर्ट भेजी जाती है। रतलाम मेडिकल कॉलेज इस प्रकार की जांच करने का अधिकृत सेंटर बनने से आसपास के जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा एवं ब्लड बैंक को समय और कम राशि लगने का भी लाभ मिलेगा।इस तरह की जांच शुरू करने से रतलाम मेडिकल कॉलेज प्रतिष्ठा अन्य मेडिकल कॉलेज से और अधिक बढ़ेगी।

क्या कहते हैं मेडिकल कॉलेज डीन
रतलाम मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस तरह की जांच पहली बार रतलाम मेडिकल कॉलेज में की जा रही है| जिसे सशुल्क रखा गया है, मेडिकल कॉलेज के एक्सपर्ट डॉक्टरों द्वारा किए जाने से ब्लड बैंक के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।

इन्होंने किया आभार व्यक्त
मामले में मानव सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार (मुरली वाला), डॉक्टर इंदरमल मेहता,समिति पदाधिकारी एवं सदस्यों ने रतलाम मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता ,माइक्रोबायोलॉजी एचओडी डॉक्टर प्रफुल्ल सोनगरा एवं टीम का ह्रदय से आभार माना।