WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IPS आबिद खान के प्रतिनियुक्ति पर जाने से एक पद खाली, राजेश चंदेल जल्द बनेंगे DIG

797
WhatsApp Image 2025 02 10 At 19.13.32

IPS आबिद खान के प्रतिनियुक्ति पर जाने से एक पद खाली, राजेश चंदेल जल्द बनेंगे DIG

भोपाल. डीआईजी के पद खाली नहीं होने के चलते वर्ष 2010 बैच के कई आईपीएस अफसर डीआईजी इस वर्ष भी नहीं बन सके हैं। अब एक डीआईजी के प्रतिनियुक्ति पर आने के बाद इस बैच के एक IPS अफसर को DIG बनने का मौका मिलने जा रहा है। वर्ष 2010 बैच के अफसर आबिद खान सीआईएसएफ में डीआईजी बन गए हैं। वे जनवरी में प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं।

प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले वे स्पेशल ब्रांच में डीआईजी के पद पर पदस्थ थे। ऐसे में डीआईजी की एक पोस्ट खाली है। आबिद खान की जगह पर अब जल्द ही इसी बैच के IPS अफसर राजेश सिंह चंदेल DIG बनाए जाने वाले हैं। चंदेल अभी 25वीं बटालियन के कमांडेंट हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल भी वर्ष 2010 के अफसर DIG बने थे। डीआईजी के पद खाली नहीं होने के चलते इस वर्ष एक जनवरी को सिर्फ 4 अफसर ही डीआईजी के पद पर पदोन्नत हो सके थे।