WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

One-to-one Between Modi & Rahul : नरेंद्र मोदी से वन-टू-वन बहस के लिए राहुल तैयार, पत्र लिखा!

देखिए, राहुल गांधी का पत्र!

935

One-to-one Between Modi & Rahul : नरेंद्र मोदी से वन-टू-वन बहस के लिए राहुल तैयार, पत्र लिखा!

New Delhi : लोकसभा चुनाव के आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी ने मोर्चा संभाल रखा है। लेकिन, क्या ये दोनों नेता एक मंच पर वन-टू-वन बहस कर सकते है, इसके लिए दो पूर्व न्यायाधीश और एक वरिष्ठ पत्रकार ने पहल की है। राहुल गांधी ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने इस आशय का पत्र भी लिखा। लेकिन, भाजपा ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।

लोकसभा चुनाव के मैदान में दावों और पलटवार का दौर लगातार चल रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लगातार बड़े दावे किए। कन्नौज की रैली में शुक्रवार को राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनने देने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मैं लिख कर देता हूं, नरेंद्र मोदी अब प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। वहीं, लखनऊ में उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ डिबेट की चुनौती को स्वीकार किया। दरअसल, राहुल गांधी से एक सवाल किया गया था। इसमें पूछा गया कि क्या वे प्रधानमंत्री के साथ डिबेट करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि मैं तैयार हूं, लेकिन वे (पीएम मोदी) तैयार नहीं होंगे। लखनऊ में आयोजित समृद्ध भारत राष्ट्रीय संविधान सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी ने यह बात कही।

राहुल गांधी ने पत्र में जो लिखा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक बहस की चुनौती स्वीकारते हुए पत्र लिखा है। उन्होंने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मदन बी लोकुर, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजीत पी. ​​शाह और पत्रकार एन राम को लिखा कि आशा है कि यह पत्र मिलने तक आप सकुशल होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 पर सार्वजनिक बहस के लिए आपके निमंत्रण के लिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने आपके निमंत्रण पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी से चर्चा की है।
हम इस बात से सहमत हैं कि इस तरह की बहस से लोगों को हमारे संबंधित दृष्टिकोण को समझने में मदद मिलेगी और वे एक सूचित विकल्प चुनने में सक्षम होंगे।

IMG 20240512 WA0043

हमारी संबंधित पार्टियों पर लगाए गए किसी भी निराधार आरोप पर लगाम लगाना भी महत्वपूर्ण है।

चुनाव लड़ने वाली प्रमुख पार्टियों के रूप में, जनता सीधे अपने नेताओं से सुनने की हकदार है।

तदनुसार, या तो मुझे या कांग्रेस अध्यक्ष को ऐसी बहस में भाग लेने में खुशी होगी।

कृपया हमें बताएं कि क्या और कब प्रधानमंत्री भाग लेने के लिए सहमत हैं, जिसके बाद हम बहस के विवरण और प्रारूप पर चर्चा कर सकते हैं। आपकी पहल के लिए एक बार फिर धन्यवाद। मैं एक सार्थक और ऐतिहासिक बहस में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।

मैं किसी से भी डिबेट करने के लिए तैयार
राहुल गांधी शुक्रवार की शाम लखनऊ आए थे। यहां वे राष्ट्रीय संविधान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान एक सवाल आया कि मदन बी. लोकुर और मीडिया कई साथियों ने आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वन टु वन डिबेट करने के लिए आमंत्रित किया है, इस पर आप क्या कहेंगे? क्या आप न्यौता स्वीकार करते हैं? कांग्रेस सांसद ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं किसी से भी डिबेट करने के लिए तैयार हूं। प्रधानमंत्री से भी। मगर, मैं प्रधानमंत्री को जानता हूं, वो मुझसे डिबेट नहीं करेंगे।

राहुल लगातार हमलावर
राहुल गांधी लगातार पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं। वह भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों को लेकर प्रधानमंत्री को घर रहे हैं। रोजगार के मुद्दे पर वह भाजपा सरकार के खिलाफ हमलावर हैं। इस बीच राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिबेट की चुनौती को स्वीकार करने की बात कर राजनीतिक मैदान में एक अलग बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।