WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Online Application For Transfer: शिक्षक 30 सितंबर से कर सकेंगे स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

1623
right to information
right to information

इंदौर: स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य, संभाग और जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के शिक्षकों और अधिकारी/कर्मचारियों के लिए विभागीय स्थानांतरण नीति की समय सारणी निर्धारित की है।

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि प्रदेश के शिक्षक 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

समय सारणी के अनुसार 30 सितंबर 2022 तक एजुकेशन पोर्टल पर रिक्त पदों का सत्यापन होगा। स्थानांतरण के इच्छुक आवेदक 30 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 तक पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश 22 अक्टूबर 2022 तक होंगे, भारमुक्त और कार्यभार ग्रहण करने संबंधी सभी कार्यवाही 5 नवंबर 2022 तक की जाएगी।