WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

महिलाओं पर अत्याचार के 10 फीसदी केस ही सामने आते, 90 फीसदी नहीं!

महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में शिवराज सरकार निशाने पर रही!

727
WhatsApp Image 2023 07 30 At 17.58.22

महिलाओं पर अत्याचार के 10 फीसदी केस ही सामने आते, 90 फीसदी नहीं!

Indore : बाणगंगा में बाणेश्वर धाम पर भगवान महादेव का अभिषेक करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह होटल रेडिसन पहुंचे। यहां उन्होंने शहर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

कमलनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुझे प्रभावित किया था। उन्होंने बांग्लादेश युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना किया। तब मैं पढ़ रहा था। कमलनाथ ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के केवल 10 फीसद केस ही सामने आते हैं, 90 फीसद सामने नहीं आते। यदि वे सामने आ गए तो सोचिये क्या होगा। प्रश्न यह है कि ऐसा हुआ क्यों? क्योंकि माहौल ठीक नहीं। कानून बनाने से कुछ नहीं होगा. सोच बदलना होगी।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कुछ पार्टी के लोग पास्को कानून को भी बदलना चाहते हैं, यह मानसिकता का मामला है। इस मामले में संवेदनशील होना होगा।

शोभा ओझा बोलीं कि मप्र महिला अत्याचार के मामले में नंबर वन है, यह चिंता का कारण है। कमलनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद जब पहली बार पुलिस से मिले तो उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार पर जीरो टोलरेंस की पॉलिसी होगी। विभा पटेल बोली कि राजीव गांधी आरक्षण लागू नहीं करते तो मैं राजनीति में नहीं आती। हमारे परिवार की सोच बदले तो महिलाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।