WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Opposition Meeting : भाजपा के खिलाफ विपक्ष ने अपने गठबंधन को INDIA नाम दिया!

26 पार्टियों की साझा बैठक में 11 सदस्यों की समन्वय समिति और ऑफिस बनाना तय!

858
WhatsApp Image 2023 07 18 At 18.23.32 696x511

Opposition Meeting : भाजपा के खिलाफ विपक्ष ने अपने गठबंधन को INDIA नाम दिया!

Bengaluru : देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने गठबंधन के लिए दूसरे दिन मंगलवार को भी बेंगलुरु में बैठक की। यहां 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष की 26 पार्टियां एक साथ जुटी। बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम ‘INDIA’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस) तय किया गया है। इस बात की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने कहा कि समन्वय के लिए 11 सदस्यों की कमेटी और एक कार्यालय जल्द बनाया जाएगा। इसकी घोषणा मुंबई में होने वाली हमारी अगली बैठक में होगी।

खड़गे ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की सभी एजेंसियों ED, CBI आदि को नष्ट कर दिया है। हमारे बीच राजनीतिक भेद हैं, लेकिन हम देश को बचाने के लिए साथ आए हैं। इससे पहले हम पटना में मिले थे, जहां 16 पार्टियां मौजूद थीं। आज की बैठक में भी सभी ने हिस्सा लिया। यह देखकर NDA 36 पार्टियों के साथ बैठक कर रहे हैं। मुझे नहीं पता वो कौन सी पार्टियां हैं। वे रजिस्टर्ड भी हैं या नहीं!

उन्होंने कहा कि पूरे देश की मीडिया पर मोदी का कब्जा हो गया है। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया कि मीडिया हमारे खिलाफ इतनी शत्रुतापूर्ण है। हम यहां अपने हित के लिए नहीं, बल्कि देश को बचाने के लिए एकत्र हुए हैं। हमारा लक्ष्य है हम सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। मैं खुश हूं कि राहुल, ममता सब सहमत हैं। 2024 में साथ लड़ेंगे और ग्रेट रिजल्ट लाएंगे। गठबंधन को लीड कौन करेगा, फेस कौन होगा। इस सवाल के जवाब में खड़गे बोले ‘हम कोऑर्डिनेशन कमेटी बना रहे हैं। मुंबई की बैठक में ये 11 नाम तय होंगे। आगे की जानकारी तभी मिलेगी।’

BJP क्या INDIA को चैलेंज करेगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे के बाद सबसे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी बोलीं। उन्होंने भाजपा को चैलेंज करते हुए कहा ‘BJP क्या INDIA को चैलेंज करेगी। देश में दलित, हिंदू, मुस्लिम हर किसी की जिंदगी खतरे में है। दिल्ली, बंगाल, मणिपुर हो, सरकार बेचना, सरकार खरीदना यही काम सरकार का है। हमारे गठबंधन का नाम इंडिया है, बीजेपी क्या तुम इंडिया को चैलेंज करोगे!’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 9 साल में केंद्र सरकार ने हर सेक्टर को बर्बाद कर दिया है। इन्होंने एयरपोर्ट, जहाज, आसमान, धरती, पाताल सब बेच दिया। इनकी सरकार से किसान, व्यापारी हर वर्ग दुखी है। देश में जिस तरह नफरत फैलाई जा रही है, उससे देश को बचाने के लिए हम इकट्ठा हुए हैं।

INDIA नाम इसीलिए चुना गया

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे बॉलीवुड अंदाज में बोले। उन्होंने कहा कि हम देश को बताने आए हैं कि मैं हूं ना। देश हमारा परिवार है। हम अपने परिवार को बचाने एकत्र हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश की आवाज को दबाया जा रहा है। INDIA नाम इसीलिए चुना गया, क्योंकि लड़ाई NDA और इंडिया के बीच है, ‘मोदी’ और ‘इंडिया’ के बीच में है। आपको पता है कि जब कोई ‘इंडिया’ के खिलाफ खड़ा होता है तो जीत किसकी होगी। भारत के विचार पर हमला हो रहा है, ये हमला बीजेपी कर रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है, अरबपतियों का फायदा हो रहा है, जो मोदी के करीबी हैं।

RJD और TMC ने किया नए नाम का ऐलान

इससे पहले बैठक में शामिल राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन भारत का प्रतिबिंब है। RJD ने इसके साथ लिखा- अब प्रधानमंत्री मोदी को इंडिया कहने में भी पीड़ा होगी। TMC सांसद ने भी ट्वीट किया- चक दे इंडिया। वहीं कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लिखा ‘इंडिया जीतेगी।’