WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Opposition of Rajkumar Mev : महेश्वर में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ कार्यकर्ता सड़क पर!

महाराष्ट्र के विधायक सुरेश भोले के सामने आक्रोश और नारेबाजी!

1642
WhatsApp Image 2023 08 24 At 2.22.05 PM

Opposition of Rajkumar Mev : महेश्वर में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ कार्यकर्ता सड़क पर!

 

Maheshwar (Khargone) : निमाड़ की महेश्वर सीट से घोषित भाजपा के उम्मीदवार राजकुमार मेव के खिलाफ कार्यकर्ताओं की नाराजी मुखर हो गई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करने के बाद पुतला फूंका। पूरे विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता राजकुमार मेव के खिलाफ खुलकर सामने आ गए। महेश्वर विधानसभा के पर्यवेक्षक के सामने कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। भारी विरोध के कारण मीटिंग कैंसिल हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से उम्मीदवार बदलने की मांग की। वे अन्य किसी के लिए भी काम करने को राजी है। उनके विरोध के चलते भाजपा का चुनाव अभियानखटाई में पड़ गया।

विधानसभा क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने आए पर्यवेक्षक महाराष्ट्र के विधायक सुरेश भोले के सामने भी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सुरेश भोले के सामने महेश्वर स्थित रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पर्यवेक्षक ने समझाने की कोशिश भी की, पर वे नहीं माने। विधायक भोले ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी आपत्ति लिखकर दें, उसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचा दिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि हम आज भी भाजपा में हैं और रहेंगे, पर राजकुमार मेव ने 2018 चुनाव में पार्टी से बगावत करके चुनाव लड़ा और अधिकृत उम्मीदवार को हरवाया। इस बार फिर उसे भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिया। ये हम सहन नहीं करेंगे।

बुधवार को नगर के एक स्कूल में आयोजित मंडलेश्वर मंडल में आयोजित बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल एवं मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक में भी स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मेव का विरोध किया। महाराष्ट्र के विधायक सुरेश भोले ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं की बात ऊपर पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगा।

WhatsApp Image 2023 08 24 at 2.20.02 PM

कार्यकर्ताओ का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने आंबेडकर चौक से बस स्टैंड चौक तक राजकुमार मेव का पुतला हाथों में लेकर नारे लगाते हुए रैली निकाली। नारेबाजी के साथ बस स्टैंड चौक पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव का पुतला जलाया। उन्होंने राजकुमार मेव पर गुटबाजी फैलाने का आरोप भी लगाया।