WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Opposition to Liquor Policy : कांग्रेस ने शराब नीति के खिलाफ पोस्टर लगाए

कांग्रेस MLA संजय शुक्ला ने क्षेत्र में महिलाओं के साथ विरोध दर्ज कराया

1217
WhatsApp Image 2022 02 18 At 3.50.36 AM 696x392

Indore : मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू होने के बाद से ही कांग्रेस लगातार इसका विरोध कर रही है। इसी के चलते आज कांग्रेस ने इसका विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला (Congress MLA Sanjay Shukla) और कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं ने इस शराब नीति के विरोध में पोस्टर चस्पा किया गया।

प्रदेश सरकार की नई शराब नीति का कांग्रेस ने विरोध किया है। इसी के चलते इंदौर विधानसभा-1 में महिलाओं द्वारा शराब नीति का घरों पर पोस्टर लगाकर विरोध (Protest against Liquor Policy by placing posters at homes) प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2022 02 18 at 3.50.37 AM

विधायक संजय शुक्ला का कहना है कि माताएं-बहने लगातार शराब नीति का विरोध कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने सिर्फ इसलिए घोषणा की है किसी भी तरह से इसमें पैसा आए और उसे हम बर्बाद करें। मुख्यमंत्री की दोहरी नीति है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री बेटियों और भांजियों की शादी करा रहे हैं, दूसरी तरफ घर बर्बाद करने वाली बात कह रहे हैं। इसलिए आज माता और बहने इसका विरोध कर रही है क्योंकि, शराब के अंदर उनके पति पैसा बर्बाद करते हैं, घर गिरवी रखते हैं उसके विरोध में हमारी माताएं बहने पूरे प्रदेश में इसका विरोध कर रही है।

पूरे प्रदेश में यह आंदोलन चलेगा। हम इसलिए घर-घर में पोस्टर लगा रहे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री ने कहा है कि घर-घर शराब बिकना चाहिए। ऐसी शराब तो गोवा में भी नहीं बिकती। वे प्रदेश को शराब का अड्डा बना रहे हैं।