WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

OSD-Of-Higher-Education-Sanjay-Jain-Dismissed: उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी संजय जैन बर्खास्त

1826

उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी संजय जैन बर्खास्त

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मंत्रालय में अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद ओएसडी श्री संजय जैन को सस्पेंड करके विभागीय जांच शुरू की गई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर श्री संजय जैन को आज बर्खास्त कर दिया गया।यह कार्रवाई सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर की गई है।

उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ क्लास वन अधिकारी व ओएसडी संजय जैन को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। अनुकंपा नियुक्ति के मामले में दो महीने पहले शिकायतकर्ता से उनका पैसे मांगने का ऑडियो सामने आया था। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें तत्काल निलंबित करने के आदेश देकर जांच के लिए कहा था।

निलंबन के बाद दो महीने में विभागीय जांच पूरी हो गई है। इसके बाद सीएम के निर्देश पर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गयाबता दें कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार, रिश्वत जैसे मामले में जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विगत दो महीने में 15 मार्च के बाद अब तक भ्रष्टाचार के 75 प्रकरण में 119 शासकीय सेवकों के विरूद्ध अभियोजन की मंजूरी भी दी गई है।

Teacher Upset : दृष्टिबाधित और मूक-बधिर बच्चों को शिक्षित करने वाले परेशान!