WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Own Death Certificate : कैदी ने पैरोल के बाद खुद को मृत बताया

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया, नारकोटिक्स ने सूचना मिली, पकड़ा

1321

Indore : ड्रग्स तस्करी के आरोप में 12 साल की सजा काट रहे, आरोपी को कोरोना काल में पैरोल पर छोड़ दिया। इस दौरान उसने अपनी मृत्यु का प्रमाण पत्र बनवाया और सेंट्रल जेल भेज दिया। जेल प्रबंधन ने भी इस ओर विशेष ध्यान नहीं दिया और उसकी फाइल बंद कर दी गई।

जबकि नारकोटिक्स ब्यूरो इंदौर को सूचना मिली कि सेंट्रल जेल में तस्करी का सजायाफ्ता कैदी इन दिनों गुजरात में देखा गया है। इसके बाद टीम ने उसे गुजरात से गिरफ्तार किया है। वह दो साल से गुजरात में अपना नाम छिपाकर रह रहा था।
अलीराजपुर के अभिषेक जैन को Narcotics Control Bureau (NCB) ने ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके पास से प्रतिबंधित केमिकल भी जब्त किया गया था।

कोर्ट ने अभिषेक को दोषी माना और 12 साल की कैद और 2 लाख जुर्माने की सजा सुनाई थी। उसे इंदौर की सेंट्रल जेल में सजा के लिए भेजा गया। कोरोना काल में कई कैदियों को पैरोल पर रिहा किया था। उसी दौरान अभिषेक ने अपना फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया और गुजरात चला गया।

वह वहां से दो साल से लोन मंजूर करवाने का काम कर रहा है। एनसीबी को. अपने सूत्रों से जानकारी मिली कि अभिषेक नाम बदलकर गुजरात में रह रहा है। इस सूचना के बाद टीम ने गुजरात से उसे गिरफ्तार किया। मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।