WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Owner Name On Shops : दुकानों के बाहर दुकानदार का नाम लिखने की MLA की मांग, CM को लिखा पत्र!

उत्तर प्रदेश में यह लागू, उज्जैन में सालभर पहले महापौर ने आदेश दिया, पर पालन नहीं हो रहा!

1150

Owner Name On Shops : दुकानों के बाहर दुकानदार का नाम लिखने की MLA की मांग, CM को लिखा पत्र!

Indore : इंदौर के क्षेत्र क्रमांक-2 के विधायक रमेश मेंदोला ने दुकानों के बाहर दुकानदार का नाम लिखने की मांग की। उत्तर प्रदेश में यह कदम उठाया जा चुका है। मेंदोला ने मुख्यमंत्री से इस आदेश को प्रदेश में भी लागू करने की अपील की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को इस बारे में उन्होंने पत्र लिखा, जो आज सुबह सोशल मीडिया पर भी जारी किया गया। उत्तर प्रदेश के बाद अब प्रदेश में भी दुकानदारों के नाम लिखने की मांग उठने लगी। ऐसा आदेश उज्जैन नगर निगम एक साल पहले दे चुका है। लेकिन, उसका पालन नहीं हो रहा। उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि सावन में आदेश पर सख्ती से अमल करवाएंगे।

IMG 20240720 WA0029

पत्र में विधायक मेंदोला ने जो लिखा

विधायक रमेश मेंदोला ने लिखा कि किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी पहचान होता है। व्यक्ति को अपने नाम पर गर्व होता है। नाम पूछना ग्राहक का अधिकार है और दुकानदार को अपना नाम बताने में भी गर्व होना चाहिए, शर्म नहीं। मध्यप्रदेश के हर छोटे बड़े व्यापारी, कारोबारी और दुकानदार को अपना नाम बताने में गौरव के इस भाव की अनुभूति हो सके, इसलिए मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश में हर दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने का आदेश देने का आग्रह किया है। ऐसा करने से समाज में दुकानदार की पहचान स्थापित होगी और सभी दुकानदार अपना नाम और गुडविल बढ़ाने के लिए ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के प्रयास करेंगे। इससे व्यापार जगत में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी और प्रदेश का विकास और अधिक तीव्र गति से होगा।

ऐसा आदेश उत्तर प्रदेश में लागू

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा रूट पर आने वाली दुकानों में दुकानदारों को अपना नाम और डिटेल लिखने के आदेश दिए हैं। इसके बाद मध्यप्रदेश में भी यह आदेश लागू करने की मांग उठी।