WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

पचौरी कांग्रेस में भाजपा एजेंट रहे, हर चुनाव में कमजोर प्रत्याशी चुनते रहे बोले मानक अग्रवाल

2925
WhatsApp Image 2024 04 27 At 16.08.29

पचौरी कांग्रेस में भाजपा एजेंट रहे, हर चुनाव में कमजोर प्रत्याशी चुनते रहे बोले मानक अग्रवाल

जिले में मानक अग्रवाल के इस बयान को सोशल मीडिया पर कांग्रेस जनों का मिल रहा भरपूर समर्थन

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

इटारसी। कांग्रेस में रहते हुए भी सुरेश पचौरी हमेशा ही भाजपा समर्थित रहे हैं। वह कभी नहीं चाहते थे कि होशंगाबाद जिले से कांग्रेस का कोई भी नेता जीते, इसलिए हर चुनाव में कमजोर व्यक्ति को ही कांग्रेस से टिकट दिलाते थे। उनके जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ा है। यह बात मतदान करने के लिए अपने गृह नगर आए कांग्रेस के कद्दावर नेता,पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मानक अग्रवाल ने कही।

लोकसभा चुनाव में मतदान करने कांग्रेस के कद्दावर नेता मानक अग्रवाल सपत्नीक इटारसी पहुंचे थे। उन्होंने सूरजगंज स्थित शासकीय गर्ल्स स्कूल के मतदान केन्द्र में पत्नी सहित मतदान किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से भी चर्चा की।

WhatsApp Image 2024 04 27 at 16.08.29 1

जब उनसे पूर्व केन्द्रीय मंत्री रह चुके सुरेश पचौरी के भाजपा में शामिल होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सुरेश पचौरी हमेशा ही भाजपा समर्थित रहे हैं। वह कांग्रेस में रहकर भाजपा के एजेंट का काम करते थे। वह कभी नहीं चाहते थे कि होशंगाबाद विधानसभा से कांग्रेस की जीत हो, इसलिए वह कांग्रेस के उसी नेता को टिकट दिलाते थे जो कमजोर दिखता था। इसलिए कांग्रेस लंबे समय से होशंगाबाद में कई चुनावों में नहीं जीत पाई। वास्तविक रूप से उनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को कोई भी फर्क नहीं पड़ा है। बल्कि उनके जाने के बाद कांग्रेस जिले में और मजबूत हो गई है।

जब उनसे पूछा गया कि चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान वह शहर में नजर नहीं आए तो उन्होंने कहा कि मैं भोपाल में अपने तरीके से पार्टी के समर्थन में अपनी भूमिका निभा रहा था अतः इटारसी जरूर नहीं आया लेकिन जिले व नगर के अपने साथी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ से मेरा कान्टेक्ट पूरे समय बना हुआ था। इटारसी नगर,जिले क्या पूरे प्रदेश में मुझसे जुड़ा कोई भी कांग्रेसी भाजपा में नहीं गया। आज भी सभी कांग्रेस के प्रति समर्पित और एकजुट हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अच्छे बहुमत से जीत होगी और कांग्रेस की सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में बनेगी, जो अच्छा शासन, प्रशासन देश को देगी। मानक अग्रवाल के इस बयान को अब सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन का काफी समर्थन मिल रहा है। उदाहरणार्थ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन झलिया ने आज सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस के कद्दावर नेता मानक अग्रवाल का सुरेश पचौरी के संबंध में यह कहना कि कांग्रेस में रहकर पचौरी भाजपा के एजेंट थे, वे हमेशा भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ही मैदान में कांग्रेस के कमजोर प्रत्याशियों को टिकट दिलवाते थे, पचौरी के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। मानक अग्रवाल के इन कथनों से मैं और कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक ईमानदार/निष्ठावान कार्यकर्ता सहमत हैं। सुरेश पचौरी हमेशा ही कांग्रेस में दीमक की तरह रहे हैं। दीमक जिस आश्रय में रहती है वह उसे ही खाती है। अच्छा ही हुआ अब दीमक दूसरी जगह लग गई है।

अब आप और लोग देखेंगे कि भविष्य में होने वाले चुनावों में कांग्रेस होशंगाबाद जिले में अच्छा प्रदर्शन कर जीत दर्ज करायेंगी। जिस सुरेश पचौरी को कांग्रेस ने सड़क से उठाकर संसद तक पहुंचाया, केन्द्र में मंत्री बनाया वही स्वार्थी निकला। कांग्रेस यदि दसों साल पहले ही इन्हें पार्टी से निकाल देती तो जिले में कांग्रेस बहुत मजबूत होती। उन्होंने अपना यह बयान मीडिया से भी अधिकृत रूप से लेने का आग्रह किया है।