WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

पचमढ़ी भाजपा प्रशिक्षण वर्ग: BJP नेताओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

1948

पचमढ़ी भाजपा प्रशिक्षण वर्ग: BJP नेताओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

पचमढ़ी। पचमढ़ी में आज से आयोजित भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन सुबह छावनी परिषद स्थित “अटल वाटिका” में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण से आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

WhatsApp Image 2025 06 14 at 14.02.10 1

इस दौरान कई मंत्री गण, प्रदेश व जिले के भाजपा विधायक, पदाधिकारी, नेता व जनप्रतिनिगण उपस्थित रहे। इनमें क्षेत्र के सांसद दर्शनसिंह, राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ सीतासरन शर्मा सहित जिले के चारों विधायकों सहित जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल शामिल रहे।

 

 

 

 

पौधारोपण स्थल पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ के सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं,जिनमें बने स्पेस में खड़े होकर भाजपा नेता अपनी तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 06 14 at 14.02.10