WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Panchayat Secretary Went On Leave For 14 Days: CEO के माध्यम से CM को भेजा ज्ञापन

831
WhatsApp Image 2023 03 21 At 12.20.03 PM 696x389

Panchayat Secretary Went On Leave For 14 Days: CEO के माध्यम से CM को भेजा ज्ञापन

राजेश चौरसिया

छतरपुर: छतरपुर में मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन की जिला इकाई के अध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में जिले भर के सचिवों ने जिला पंचायत सीईओ के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को ज्ञापन भेजकर, 14 दिन के अर्जित अवकाश पर जाने का ऐलान किया है।

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि सचिव के हितों को ध्यान में रखते हुए न्याय संगत मांगों को पूरा कराने सचिव मजबूर होकर यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2021 में सचिव की मांगों को लेकर आदेश जारी करने की बात कही गई थी लेकिन 2 वर्ष बीतने के बावजूद मांगे पूरी नहीं की गई हैं। मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन द्वारा की जा रही मांगों में सचिवों का विभाग में संविलियन करने, 2018 से एरियर सहित सातवां वेतनमान दिए जाने, छठवें वेतनमान की गणना नियुक्ति दिनांक से किए जाने तथा अनुकंपा नियुक्ति के आदेश पर सरलीकरण कर शत-प्रतिशत नियुक्तियां करने की मांग शामिल है।