WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पन्ना के हीरे को भारत सरकार से मिला GI टैग,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा ‘पन्ना डायमंड’ – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

443

पन्ना के हीरे को भारत सरकार से मिला GI टैग,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा ‘पन्ना डायमंड’ – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हीरा नगरी ‘पन्ना जिले’ के हीरे को भारत सरकार द्वारा जीआई (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन) टैग मिलना सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इससे पन्ना डायमंड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा और पन्ना के युवाओं तथा कारीगरों को स्थानीय स्तर पर नए अवसर मिलेंगे।

पन्ना जिले के हीरे सर्टिफाइड और प्रीमियम प्राकृतिक उत्पाद के रूप में विश्व बाजार में उपलब्ध होंगे और पन्ना के इन प्राकृतिक हीरों को ही पन्ना डायमंड के नाम से बेचा जा सकेगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।