WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Parents Are Murderers : मां के साथ दुष्कर्म करने वाले बेटे की मां और पिता ने ही हत्या कर दी!

पुलिस ने नमकीन की थैली से अंधे कत्ल का खुलासा किया

1441
Brother Murders Brother

Parents Are Murderers : मां के साथ दुष्कर्म करने वाले बेटे की मां और पिता ने ही हत्या कर दी!

 

Indore : मां के साथ दुष्कर्म करने वाले बेटे की मां और पिता ने ही हत्या कर दी और शव को दो दिन तक घर में रखा। इसके बाद रात में घटना स्थल पर फेंक कर चले गए। सात दिन पहले एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुए इस अंधे कत्ल का खुलासा पुलिस ने नमकीन की थैली से किया है। घटना को अंजाम देने वाले दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि 26 अप्रैल की सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि स्कीम नंबर 155 आईडीए मल्टी के पास नमकीन की बोरी से बदबू आ रही है। पुलिस ने बोरी से शव बाहर निकालकर देखा तो खून से सना हुआ अज्ञात पुरुष का शव मिला। जिसकी उम्र 20-25 वर्ष का होना पाया। मृतक के चेहरे, गर्दन, सिर, गले पर चोट के निशान मिले। मृतक शरीर पर नीले कलर का अंडरवियर, गले में ऊं लिखा लॉकेट पहने था। मामले में धारा 302, 201 का केस अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया।

गुम इंसान का विश्लेषण किया

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मृतक के हुलिये के आधार पर 1000 गुम इंसान रिपोर्ट का विश्लेषण किया। 80-90 लोगों एवं आसपास की रहवासी कॉलोनियों में पूछताछ की गई। घटना स्थल सुनसान एरिया था, किंतु इससे कई कालोनियां आपस में जुड़ी थी। इनसे लगे 200-250 कैमरों के फुटेज खंगाले, किंतु सफलता नहीं मिली। मृतक के शव से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसे कहीं ओर मारा है और शव छिपाने के लिए यहां फेंका गया है।

कारखाने से मिला सुराग

पुलिस ने जिस बोरी में शव मिला था। बोरी पर नंबर 1 नमकीन एंड स्वीट्स जैन श्री मार्केटिंग लिखा होने, मिलने पर पुलिस ने जांच की। बोरी जिस कारखाने की थी, वहां काम करने वालों से पूछताछ की गई। इसमें पता चला की यह बोरी घटना दुर्गा नगर थाना बाणगंगा क्षेत्र में भी सप्लाई हुई है। फिर टीम ने मुखबिर को लगाया गया। तब जाकर 2 मई को जिस बोरी में शव मिला था वह व्यक्ति दुर्गा नगर में रहता है, किंतु उसका घर नहीं देखना बताया।

पुलिस ने वहां लगे कैमरे में युवक दिखा, जो ठेले पर कुछ बोरीगुमा सामान रखकर आईडीए मल्टी क्षेत्र में आता-जाता दिखा। इसी आधार पर पुलिस ने मृतक के भाई सुमित पिता राजाराम कनौजिया से कराई गई। उसने फोटो, कपडे, अंडर वियर तथा लॉकेट के आधार पर उसे अपना भाई सुधांशु की पहचान कर उसे गांव सुल्तानपुर (उप्र) जाने के लिए माता-पिता द्वारा भेजा जाना बताया।

घर में कर दी थी हत्या

विवेचना के आधार पर संदेही राजाराम व पत्नी ने पूछताछ में अपने बेटे की हत्या करना कबूला। दोनों ने बताया कि सुधांशु ने अपनी मां के साथ 24 अप्रैल को दुष्कर्म किया था। इसी के चलते पति और पत्नी ने रात 3 से 3.15 बजे के बीच सुधांशु की मोगरी, हथौड़ी, पेंचकस से हत्या कर दी। इसके बाद दो दिन तक शव को घर के बाथरूम में छिपाकर रखा। उस पर पानी डालते रहे।

शव से बदबू आने पर 25-26 अप्रैल की रात 3 बजे ठेला, जिस पर पानी पतासे बेचता है उस पर मृतक का शव बोरी में रखकर घटना स्थल पर फेंक कर चला गया। किसी को शक न हो, इसलिए सुधांशु के गांव जाने की अफवाह फैला दी। मामले में पुलिस ने आरोपी राजाराम पिता जवाहरलाल कनौजिया और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।