WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

भूमि सर्वे में गड़बड़ी और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले में पटवारी सस्पेंड!

448

भूमि सर्वे में गड़बड़ी और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले में पटवारी सस्पेंड!

अशोकनगर: मध्यप्रदेश के अशोक नगर में भूमि घोटाला सामने आने पर  कलेक्टर आदित्य सिंह ने भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने वाले एक पटवारी को शुक्रवार को निलंबित करने का आदेश दिया।अशोकनगर में गोपाल गोशाला ट्रस्ट की भूमि सर्वे में गड़बड़ी और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले में कलेक्टर ने पटवारी दीपक रघुवंशी को निलंबित कर दिया है। पटवारी पर कॉलोनाइजरों को लाभ पहुंचाने और शासकीय भूमि को खुर्द-बुर्द करने का आरोप है।। जो कि ग्राम पछारी स्थित भूमि सर्वे क्रमांक/317/2 को खुर्द-बुर्द करने तथा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कराने एवं कालोनाइजरों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से दीपक रघुवंशी तत्कालीन पटवारी हल्का न. 07, तहसील अशोकनगर वर्तमान तहसील पिपरई को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

जांच के बाद जिला कलेक्टर आदित्य सिंह ने दीपक रघुवंशी को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुभाग मुंगावली कार्यालय में पदस्थ किया गया है।