WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Paul Lynch Win Booker Prize : आइरिश लेखक पाॅल लिंच को इस साल का ‘बुकर पुरस्कार!’ 

वे आयरलैंड के पांचवे लेखक जिन्हें ये पुरस्कार मिला! 

825

Paul Lynch Win Booker Prize : आइरिश लेखक पाॅल लिंच को इस साल का ‘बुकर पुरस्कार!’ 

Dublin : इस साल का बुकर पुरस्कार आयरलैंड के लेखक पाॅल लिंच ने जीता है। उनको यह पुरस्कार ‘प्राॅफेट सांग’ नामक उपन्यास के लिए मिला। उन्होंने लंदन में रह रही भारतीय मूल की लेखिका चेतना मारू को हराकर यह पुरस्कार जीता। यह उपन्यास एक परिवार की कहानी पर आधारित है, जो कि बदलती दुनिया के भयानक तौर-तरीकों से जुझ रहा है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 50 हजार पांउड की राशि इनाम में दी जाएगी।

IMG 20231127 WA0017

पुरस्कार जीतने के बाद पाॅल लिंच ने कहा कि मैंने पश्चिम के लोकतांत्रिक देशों में अंशाति को देखा है। उन्होंने आगे कहा कि सीरिया की समस्या और शरणार्थी सकंट आज के युग की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हैं। इन सबके बीच मानवीय मूल्यों का पतन हो रहा है। दुनिया के बड़े लोकतांत्रिक देशों को खत्म हो रहे मूल अधिकारों के लिए साथ आना होगा।

इस पुरस्कार को जीतने के साथ ही वे आयरलैंड के पांचवे लेखक बन गए हैं। उनसे पहले जाॅन बैनविले, ऐनी एनराइट, राॅडी डाॅयल और आयरिश मर्डोक यह पुरस्कार जीत चुके हैं। लिंच को यह पुरस्कार साल 2022 के बुकर पुरस्कार विजेता श्रीलंकाई लेखक ‘शेहान करुणातिलका’ ने दिया। इस बार इस पुरस्कार के लिए 6 बड़े दावेदार थे। उनमें केन्या में जन्मीं भारतीय मूल की लेखिका ‘चेतना मारू’ भी शामिल हैं। उन्होंने गुजराती परिवेश पर आधारित वेस्टर्न लेन पर एक उपन्यास लिखा है।

मारू के अलावा जोनाथन एस्कोफरी का ‘इफ आई सर्वाइव यू’, सारा बर्नस्टीन का ‘स्टडी फाॅर ओबिडिएंस’, पाॅल हार्डिंग का ‘द अदर ईडन’ इस पुरस्कार के दावेदार थे। बता दें कि अंतिम सूची में जगह बनाने वाले सभी लेखकों को 2,500 पाउंड की राशि दी जाएगी।