WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

PCC चीफ जीतू पटवारी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र,दिए 7 सुझाव

261

PCC चीफ जीतू पटवारी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र,दिए 7 सुझाव

भोपाल:प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वित्तीय अनुशासन, मितव्ययिता और सादगी दिखाने के लिए सात सुझाव दिए हैं। पटवारी ने आरोप लगाया है कि एक तरफ सरकार जनता को महंगाई और आर्थिक तंगी के बीच सादगी और संयम का पाठ पढ़ा रही है, वहीं दूसरी तरफ सत्ता के गलियारों में वैभव और फिजूलखर्ची का प्रदर्शन जारी है।

पटवारी ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि यदि प्रदेश की आर्थिक स्थिति गंभीर है, तो इसकी शुरूआत जनता की जेब काटने से नहीं, बल्कि सत्ता के खर्चो में कटौती से होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने सात सुझाव दिए हैं। जिसमें उन्होंने सरकारी आयोजनों और उत्सवों पर एक वर्ष के लिए पूर्ण रोक लगाने की मांग की गई है। सरकारी कार्यक्रमों को इवेंट मैनेजमेंट करार देते हुए होर्डिंग्स, हेलीकॉप्टर और भव्य मंचों पर जनता का पैसा न बहाने की सलाह दी है।

  *मंत्रियों और विधायक के वेतन भत्तों पर पुनर्विचार हो* 

पटवारी ने अपने पत्र में यह भी सुझाव दिया है कि विधायक, मंत्रियों के वेतन और पेंशन पर पुनर्विचार हो। जब सरकार जनता से त्याग मांग रही है। तब जनप्रतिनिधियों को भी उदाहरण पेश करना चाहिए। राजनीतिक रैलियों में भीड़ और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर रोक का भी सुझाव पटवारी ने दिया है। साथ ही उन्होंने डिजीटल संवाद को बढ़ावा दिए जाने की बात की है।