WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

श्री सर्वब्राहमण सभा के आराध्य देव भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल हुए समाजजन!

639

श्री सर्वब्राहमण सभा के आराध्य देव भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल हुए समाजजन!

Ratlam : सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा की शुरूआत रथ पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया, अखंड ज्ञान आश्रम के परम पूज्य संत श्री देवस्वरूपानंदजी महाराज एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को प्रस्थान कराया।

IMG 20260421 WA0077

शंखनाद की गूंज के साथ भव्य शोभायात्रा प्रातः 9 बजे श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर कस्तूरबा नगर होते हुए शक्ति नगर स्थित परशुराम मंदिर पहुंची। मार्ग में विभिन्न समाजों द्वारा भगवान परशुराम जी के रथ एवं शोभायात्रा का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

IMG 20260421 WA0076

इस दौरान अनेक गणमान्यजन एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहें तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चल समारोह के समापन पर भव्य एवं विशाल महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के पश्चात प्रसाद स्वरूप स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाजजन एक पंगत, एक संगत के रूप में सम्मिलित हुए। इस सामूहिक आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, भाईचारे एवं समरसता का संदेश दिया गया तथा ब्राह्मण एकता का बिगुल बजाया गया।

IMG 20260421 WA0078

इस अवसर पर श्री सज्जन छात्रावास ब्राह्मण बोर्डिंग के अध्यक्ष पंडित राजेश दवे, श्रीमती प्रेमलता दवे, सनातन सोशल ग्रुप अध्यक्ष अनिल पुरोहित, सतीश पुरोहित, मनीषा शर्मा (निगम अध्यक्ष), सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अनिल झालानी, महापौर प्रह्लाद पटेल, पंडित रामचंद्र शर्मा, पवन सोमानी, अचल शुक्ला, नवीन व्यास, अध्यक्ष नरेंद्र जी जोशी, परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजेश चाष्टा, नरेंद्र त्रिवेदी, डॉ रविन्द्र उपाध्याय, सुनील गौतम, प्रभाकांत उपाध्याय, सुरेश दवे, सुनील शर्मा, तरुण जोशी, शरद चतुर्वेदी, युवा शक्ति अध्यक्ष नवदीप शर्मा, विजय शर्मा, राजेश डोरिया, संजय शर्मा, अजय गौतम, जलज शर्मा, नयन व्यास, कुलदीप त्रिवेदी, डॉ मुरलीधर चांदनीवाला, कैलाश व्यास, प्रदीप सिंह राव, निमिष व्यास, महेश व्यास, नित्येंद्र आचार्य, सतीश तिवारी, सुशील तिवारी, महेश राजावत, गोपाल जोशी, उमाकांत उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय, जी के शर्मा, धर्मेंद्र व्यास, विवेक शर्मा, संजय पांडे, चंपालाल जोशी, बंसीलाल, अशोक पांड्या, राजेंद्र जोशी, कपिल व्यास, अनिल पुरोहित, मनोज जोशी, विनय पंड्या, अजय तिवारी, अरविंद मिश्रा, दुर्गेश सुरोलिया, जयवंत गुप्ते, मनीष शर्मा, मनीष उपाध्याय, सुधांशु व्यास, गौरव त्रिपाठी, स्नेहिल उपाध्याय, हितेश कामरेड, प्रशांत शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहें।

साथ ही सर्व ब्राह्मण सभा की महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक, डॉ गीता दुबे, डॉ सुलोचना शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष उषा दुबे, उपाध्यक्ष सीमा सुरोलिया, रजनी व्यास, आशा उपाध्याय, हंसा व्यास, आरती सब त्रिवेदी, कल्पना पुरोहित, प्रथमा कौशिक, सपना दुबे, रीता जोशी, रक्षा मिश्रा, पूर्णिमा तिवारी, रीना पंडित, रानू तिवारी, मंजू जोशी, सीमा शर्मा, चंदा त्रिवेदी, निकिता तिवारी, सपना त्रिपाठी, अर्चना शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहें।