WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Petrol Price : क्रूड ऑयल के भाव गिरे, और सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

तीसरे हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई

1133

New Delhi : कच्चे तेल की कीमतों में इंटरनेशनल मार्केट में लगातार गिरावट जारी है। जल्द ही भारत में भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत और घट सकती है। IOCL ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के नए भाव जारी किए, पर आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया। सभी महानगरों में तेल की कीमतें स्थिर हैं।

लगातार तीसरे हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। इस वजह से भारत में जल्द ही पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल से फिसलकर 81 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर इस तरह की विदेशी बाजारों में गिरावट जारी रही तो आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी पेट्रोल सस्ता हो सकता है।
आज डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 80.37 के लेवल पर आ गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.61% गिरकर 81.67% के लेवल पर आ गया। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए और डीजल की 86.67 रुपए प्रति लीटर है। IOCL हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती है।