WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

MP में DG के दो नए पद बनाने PHQ ने सरकार को भेजा प्रस्ताव!

1735

MP में DG के दो नए पद बनाने PHQ ने सरकार को भेजा प्रस्ताव!

 

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस में डायरेक्टर जनरल (DG) रैंक के दो और पद सृजित करने के लिए पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में DG स्तर के 12 पद स्वीकृत हैं।

बताया गया है कि देश के अधिकांश राज्यों में 1990 बैच के IPS अफसर DG बन चुके हैं लेकिन MP में अभी भी इस बैच के दो अफसर DG नहीं बन पाए हैं। दरअसल उन्हें भी DG बनाने के लिए यह प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है।

प्रदेश में DG के पांच कैडर पद हैं जबकि 5 एक्स कैडर के पद हैं। इसके बाद इसी साल गृह विभाग ने DG के दो और पद दो साल के लिए स्वीकृत किए हैं। इन दो पदों को मिलाकर प्रदेश में अभी 12 IPS अफसर DG रैंक पर पदस्थ हैं।

इस बैच के दो अफसरों को रिटायर होने से पहले डीजी का पद मिल जाए इसलिए पुलिस मुख्यालय ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। कोशिश यह है कि चुनाव की आचार संहिता लगने के पहले राज्य सरकार यह पद स्वीकृत कर दे तो वर्ष 1990 बैच के 2 वरिष्ठ IPS अधिकारी अशोक अवस्थी और विजय कटारिया भी DG बन सकते हैं। वहीं नवंबर में विपिन माहेश्वरी के रिटायर होने के बाद अनुराधा शंकर सिंह भी DG बन सकती है।