WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Plane Crashed : दक्षिण कोरिया में विमान लैंड करते समय रनवे से फिसला, 181 में 62 की मौत, 116 लापता!   

लैंडिंग गेयर में खराबी बताई जा रही, विमान उतरते समय गेयर नहीं खुले!

854

Plane Crashed : दक्षिण कोरिया में विमान लैंड करते समय रनवे से फिसला, 181 में 62 की मौत, 116 लापता! 

 

Moan (South Korea) : दक्षिण कोरिया में एक विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई। जबकि, 116 से अधिक लोग लापता हैं। सिर्फ 3 लोग बचाए गए हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब बैंकॉक से मुआन की ओर जा रहा विमान रनवे पर लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और रनवे के अंत में दीवार से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई। जिससे बचाव कार्य और भी मुश्किल हो गया।

रविवार को हुई इस दुर्घटना में बताया गया था कि 47 यात्रियों की मौत हो गई। विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से उतर गया जिससे ये हादसा हुआ। दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई इस विमान दुर्घटना में 62 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जेजू एयर के विमान में 175 यात्री और 6 फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे। यह विमान बैंकॉक से वापस आ रहा था और लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह एयरपोर्ट दक्षिण कोरिया के दक्षिणी भाग में है। तस्वीरों में विमान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

खबरों में बताया गया कि विमान रनवे से फिसलकर बॉर्डर से टकरा गया। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9:07 बजे दक्षिण-पश्चिमी तटीय एयरपोर्ट पर हुई। साउथ कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बताया कि लैंडिंग गियर में खराबी के कारण विमान रनवे से भटक गया और बॉर्डर से टकरा गया। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि वे आग लगने के सही कारण की जांच कर रहे हैं। फोटो और वीडियो में विमान को लैंडिंग गियर खोले बिना उतरते हुए दिखाया गया है।