WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Misbehavior With Girl:’प्लीज छोड़ दीजिए…’ लड़की गिड़गिड़ाती रही,लड़के छेड़छाड़ करते रहे

2175

Misbehavior With Girl :’प्लीज छोड़ दीजिए…’ लड़की गिड़गिड़ाती रही,लड़के छेड़छाड़ करते रहे

बिहार के गया जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि लगभग 6 लड़के एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं. ये लड़के, पीड़िता के प्रेमी के सामने ही उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं. यही नहीं, मनचलों ने इस घटना का वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर डाल दिया है. अब बिहार पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है. हालाँकि, खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ़्तारी की सूचना प्राप्त नहीं हुई है.यह घटना मगध मेडिकल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. वीडियो में साफ नज़र आ रहा है कि आधा दर्जन लड़के मिलकर एक लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं.

download 1 8

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता अपने प्रेमी के साथ खेत में बैठी हुई थी. इसी बीच गांव के ही आधा दर्जन युवक मौके पर पहुंचे और लड़की साथ गंदी हरकतें करने लगे और उसके शरीर को यहां-वहां छूने लगे. लड़कों ने प्रेमी युगल का वीडियो ही उतार लिया. इस दौरान लड़की गिड़गिड़ाती रही कि प्लीज मुझे छोड़ दीजिए, लेकिन दरिंदों को उसपर तरस नहीं आया, वो, प्रेमी के सामने ही लड़की के साथ गलत हरकत करते रहे.

इस मामले मेंप्राप्त  जानकारी अनुसार   सिटी पुलिस अधीक्षकका कहना  है कि वीडियो वायरल की जानकारी मिली है. इसमें लड़की के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई है. कार्रवाई की जा रही है. किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

Prostitution: अपहरण, देह व्यापार के आरोप में राजनीतिक पहुंच वाली महिला गिरफ्तार