WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

PM मोदी 4 नवंबर को रतलाम एवं CM चौहान 31 अक्टूबर को आएंगे जावरा!

हुई जिला चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में तैयारियों पर चर्चा

1502

PM मोदी 4 नवंबर को रतलाम एवं CM चौहान 31 अक्टूबर को आएंगे जावरा!

Ratlam : विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभा संबोधित करने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 31 अक्टूबर को जावरा आएंगे।

IMG 20231028 WA0102

उनके दौरे की तैयारी को लेकर जिला चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की अध्यक्षता में हुई।इसमें जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने मार्गदर्शन दिया।बैठक में प्रबंधन समिति के सदस्यों को दिए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई।

IMG 20231028 WA0104

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि 4 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी बंजली हवाई पट्टी के पास विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे।इसी प्रकार 31 अक्टूबर को जावरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।बैठक में दोनों सभाओं की कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने सभी सदस्यों से अपने दायित्वों का निर्वाह संजीदगी से करने का आव्हान किया।महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहें।