WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

PMS-3 Portal: BDC में अब मैनेजमेंट मैन्युअल पर काम, टेंडर से लेकर काम की मॉनिटरिंग भी ऑनलाइन

192
WhatsApp Image 2026 03 12 At 19.02.48

PMS-3 Portal: BDC में अब मैनेजमेंट मैन्युअल पर काम, टेंडर से लेकर काम की मॉनिटरिंग भी ऑनलाइन

भोपाल. मध्यप्रदेश बिल्डिंग डेवपलमेंट कार्पोरेशन अब मैनेजमेंट मैन्युअल पर काम करेगा। एक ही प्लेटफॉर्म पर टेंडर जारी करने से लेकर उसकी मानीटरिंग, काम पूरा होंने पर भुगतान भी एक ही स्थान पर देखा जा सकेगा।

मध्यप्रदेश बिल्डिंग डेवलपमेंट कार्पोरेशन इसके लिए पीएमएस-3 पोर्टल तैयार कर रहा है।

इससे निगम के इंजीनियर, ठेकेदार, एकाउंट, कर्मचारी-अधिकारी, विशेषज्ञ सभी को एक ही प्लेटफार्म पर जोड़ा जाएगा। BDC अब प्रदेश में जो भी निर्माण कार्य करेंगे उसका प्रपोजल इस पोर्टल पर आएगा। बीडीसी मैनेजमेंट इस प्रपोजल में तय शर्तो, कार्य की गुणवत्ता, समयसीमा को देख सकेगा और गुणवत्तापूर्ण कार्य समयसीमा में पूरा हो इसका आंकलन भी कर पाएगा।

BDC के इंजीनियरों से होते हुए बीडीसी के एमडी तक हर प्रोजेक्ट को इस पोर्टल पर देख पाएंंगे। सभी स्तरों पर इसमें सुझाव, टिप्पणी दर्ज होगी। कौन सा काम किस गुणवत्ता के साथ पूरा होना है। उसकी लागत क्या होगी। कितने समय में यह पूरा होगा यह सब वैज्ञानिक तरीके से चैक भी हो पाएगा और ठेकेदार को सूचित भी किया जा सकेगा।

हर कार्य की प्रगति का आंकलन भी इसी पोर्टल पर होगा। निगम के अधिकारी भी वैज्ञानिक आधार पर ठेकेदार को यह बता पाएंगे कि कौन सा काम ठीक हुआ है और कौन सा काम ठीक नहीं हुआ है। जो भी निर्माण कार्य होंगे उनमें पारदर्शिता होगी। गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाएगा। आने वाले चार पांच महीने में एक ही प्लेटफार्म पर ठैकेदार, क्वालिटी कंट्रोलर, तकनीकी सलाहकार और मैनेजमेंट के लोग एक साथ सारी प्रक्रिया एक साथ देख पाएंगे। कार्य की कितनी गुणवत्ता चाहिए यह पहले से तय कर दिया जाएगा। सभी निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे। मैनेजमेंट भी गुणवत्ता से काम पूरा हो यह तय कर पाएगा।

इस मैन्युअल को तैयार करने के लिए आईआईटी मुंबई, चेन्नई की मदद भी ली जा रही है।