WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Poetry Collection Awarded : कमलेश पाठक के पहले कविता संग्रह ‘किताबें नदी होती हैं’ पुरस्कृत!

संतोष श्रीवास्तव ने अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच के विधा पुरस्कार 2023 की घोषणा की!

962
WhatsApp Image 2023 12 01 At 12.49.14 PM 1

Poetry Collection Awarded : कमलेश पाठक के पहले कविता संग्रह ‘किताबें नदी होती हैं’ पुरस्कृत!

Bhopal : वरिष्ठ कथाकार व विश्व मैत्री मंच की संस्थापक अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने आज विश्व मैत्री मंच के अति प्रतिष्ठित विधा पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें वरिष्ठ कवयित्री व विविध भारती मुंबई की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी कमलेश पाठक को उनके पहले कविता संग्रह ‘किताबें नदी होती हैं’ (इंडिया नेटबुक्स द्वारा प्रकाशित) को ‘नंदन-नंदिनी कविता सम्मान’ से पुरस्कृत किया गया।

घोषित दस पुरस्कारों में कथाकार सुषमा मुनींद्र और हरि भटनागर भी शामिल हैं। यह पुरस्कार 3 फरवरी 2024 को भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2023 12 01 at 12.49.14 PM

इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के निर्णायक मंडल में डॉ बलवंत जानी (कुलाधिपति जनार्दन राय नागर राजस्थान केंद्रीय यूनिवर्सिटी,उदयपुर), कथाकार डॉ प्रमिला वर्मा व कवयित्री डॉ क्षमा पांडेय शामिल थीं।