WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस कार्यवाही जारी – दो मामलों में तीन आरोपियों से 320 किलो अवैध डोडाचूरा पकड़ा 

पिक अप और स्विफ्ट कार जप्त

104

नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस कार्यवाही जारी – दो मामलों में तीन आरोपियों से 320 किलो अवैध डोडाचूरा पकड़ा 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर । प्रदेश पुलिस महानिदेशक के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान में मंदसौर जिले में अवैध मादक द्रव्य पदार्थों की धरपकड़ जारी है इसी क्रम में सोमवार को जिले के नाहरगढ़ और शामगढ़ पुलिस टीम की कार्यवाही में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ओर 320 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा पकड़ा गया ।

पुलिस कन्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना नाहरगढ़ प्रभारी वरुण तिवारी ओर टीम ने नाकाबंदी कर डीगांव – बसई मार्ग पर खण्डेरिया काचर से क्यामपुर होकर पिकअप वाहन में झालावाड़ राजस्थान ले जा रहे 13 प्लास्टिक कट्टों में भरा अवैध 260 किलोग्राम डोडाचूरा पकड़ा वाहन चालक कुशाल सिंह 42 निवासी भवानी मंडी को एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज़ कर गिरफ्तार किया है।

IMG 20260608 WA0132

इसी तरह पुलिस थाना शामगढ़ प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ओर टीम ने व्हाईट स्विफ्ट कार में भर कर पंजाब लेकर जा रहे दो आरोपी को पकड़ा है । कार की डिक्की में भरा 60 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा जप्त किया है । एनडीपीएस एक्ट

8/ 15में प्रकरण दर्ज़ कर कुलविन्दर सिंह 45 निवासी काकड़ा पटियाला पंजाब ओर जोरा सिंह 56 निवासी कैथल हरियाणा को गिरफ्तार किया है । कार सहित मशरूका जप्त किया है।