WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

हथकड़ी समेत फरार हुए बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, आरक्षक सस्पेंड

180
Suspend

हथकड़ी समेत फरार हुए बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, आरक्षक सस्पेंड

भोपाल. नजीराबाद थाने से सोमवार तड़के फरार हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने चौबीस संघे के अंदर पकड़ लिया है। दोनों आरोपी हथकड़ी लगे होने के बावजूद थाना परिसर से भागने में सफल हो गए थे। इस मामले में एसपी देहात ने लापरवाही बरतने वाले सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चोरी की साजिश और अवैध हथियार रखने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान 30 वर्षीय जावेद उर्फ काला और 35 वर्षीय इकबाल खान पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। दोनों के खिलाफ नकबजनी और चोरी सहित करीब 100 अपराध दर्ज हैं।

घटना के बाद एसपी ने दोनों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई थी, जो लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

सूत्रों ने बताया कि मजीदगढ़ के जंगल से इकबाल को दोबारा पकड़ लिया गया है, और जावेद को भी हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पुलिस अफसरों का कहना है कि शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।