WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

गरीब का पैसा चोरी होने पर पुलिस हुई भावुक, दिवाली पर खोई खुशी लौटाई

653
WhatsApp Image 2025 10 20 At 22.54.38 1

गरीब का पैसा चोरी होने पर पुलिस हुई भावुक, दिवाली पर खोई खुशी लौटाई

बड़वानी: आमतौर पर पुलिस से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों के नेगेटिव किस्से ही सामने आते हैं। लेकिन बड़वानी जिले के सेंधवा में एक आदिवासी दंपति की साल भर की कमाई लुट जाने पर पुलिस भावुक हो गई। ऐन दिवाली के मौके पर खाली हाथ दंपति और बच्चों की झोली पुलिस वालों ने अपनी ओर से उपहार और कैश से भर दी।
सेंधवा तहसील के पिसनावल निवासी 30 वर्षीय धूल सिंह जाधव महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरी करने गया था। करीब 3 महीने बाद वह दिवाली मनाने अपने घर लौटा था। उसमें 3 महीने में कमाए हुए करीबन 52 हजार रुपए अपनी पत्नी संगीता को रखने के लिए कहा था।

कल जब वह सेंधवा के बाजार में दिवाली की खरीदारी कर रहा था तब अचानक किसी ने उसकी पत्नी के पास रखे हुए रुपए पार कर दिए। 3 महीने की कमाई एक झटके में चले जाने पर वह काफी दुखी था और इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा। सेंधवा शहर थाने में उसकी फरियाद सुनी गई और मामला दर्ज किया गया।

उसकी कहानी सुन सेंधवा के  एसडीओपी अजय वाघमारे और सेंधवा शहर थाना भारी बलजीत सिंह बिसेन भावुक हो गए और उनकी मदद करने का फैसला किया। उन्होंने धूल सिंह और उसके परिवार को मिठाई पटाखे और नगर ₹20000 की सहयोग राशि दी ताकि वह अपना त्यौहार परिवार के साथ हंसी खुशी मना सके।

सेंधवा शहर थाने के सब इंस्पेक्टर संतोष पाटीदार ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से दो महिलाएं चिन्हित हुई है जो चतुराई से उस आदिवासी महिला संगीता के पैसे निकाल रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही दोनों महिलाएं गिरफ्त में होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल लोक परिसर में वाटर स्क्रीन प्रोटेक्शन तथा फाउंटेन शो का लोकार्पण किया