WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Police Constable Exam : आरक्षक भर्ती परीक्षा में,फर्जी नाम से परीक्षा देने आया युवक पकड़ाया 

कागजात वेरिफिकेशन एवं बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में फर्जी प्रतियोगी पकड़ा गया 

1492

Police Constable Exam : आरक्षक भर्ती परीक्षा में,फर्जी नाम से परीक्षा देने आया युवक पकड़ाया 

 

Ratlam : जिले के सातरुंडा में स्थित मारुति स्कूल में आरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर होना था।जिसके लिए प्रतियोगी अभ्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र,आधार कार्ड लाकर अपना सत्यापन करवाकर परीक्षा हाल में इंट्री कर रहे थे।इसी बीच 1 युवक जिसका नाम पुष्पेंद्र पिता राकेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश हैं।जो राहुल यादव पिता शिवराम यादव निवासी इटावा उत्तर प्रदेश का प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड लेकर राहुल यादव के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा था।परंतु कागजात वेरिफिकेशन एवं बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान फर्जी प्रतियोगी अभ्यर्थी पुष्पेंद्र यादव पर संदेह होने पर पूछताछ करने लगे तो संदेही पुष्पेंद्र स्कूल की प्रथम तल की छत के ऊपर भाग गया और स्कूल के पीछे के दरवाजे से नीचे कूदकर खेतों में भाग गया।जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर प्रीतम नगर लोचितारा गांव के पास पकड़ा।

 

पुलिस की पूछताछ में पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि वह राहुल यादव का परिचित दोस्त हैं राहुल द्वारा रुपए का लालच देने पर उसने राहुल यादव के कहने पर यादव का आधार कार्ड एवं उसका प्रवेशपत्र लेकर राहुल यादव के स्थान परीक्षा देने पहुंचा था।परंतु परीक्षा में पहुंचने से पहले ही कागजात वेरिफिकेशन बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में पकड़ा गया।पकड़े गए आरोपी पुष्पेंद्र की पूछताछ के दौरान अन्य आरोपी राहुल यादव की तलाश की धराड़ टोल के पास पकड़ा गया।

IMG 20230820 WA0105

*गिरफ्तार आरोपी* 1. पुष्पेंद्र पिता राकेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी इशकपुर थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश।

2. राहुल यादव पिता शिवराम यादव उम्र 30 साल निवासी चंद्रपुर बकेवर जिला इटावा उत्तरप्रदेश।

 

*जप्त सामग्री-*

आरोपी पुष्पेंद्र यादव के पास से आरोपी राहुल यादव का प्रवेश पत्र, मार्कशीट एवं आधार कार्ड।आरोपी राहुल यादव के पास से आरोपी पुष्पेंद्र यादव का मोबाइल एवं आईडी कार्ड बरामद किए गए।

*इनकी रही सराहनीय भूमिका*

थाना प्रभारी बिलपांक ओपी सिंह एवं प्रधान आरक्षक शिव कुमार यादव,आरक्षक छतर सिंह एवं मन्नू सिंह।