WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Police Constable Wanted : दुष्कर्म के फरार आरोपी पुलिस आरक्षक के पोस्टर लगे, इनाम घोषित!

अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी आरक्षक की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज की!

701
WhatsApp Image 2023 02 16 At 6.12.24 PM

Indore : हाईकोर्ट ने नीमच में पदस्थ दुष्कर्म के आरोपी पुलिस आरक्षक अनिरुद्ध राठौर की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी। पुलिस भी उसे जब ढूंढने में नाकाम रही तो अब उस पुलिस वाले के ‘वांटेड’ वाले पोस्टर लगाकर उसकी गिरफ़्तारी पर 5 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पीड़ित पक्ष ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर आरोपी को बर्खास्त करने की भी मांग की।

शहर के पूर्वी इलाके कनाड़िया में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने नीमच में पदस्थ आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर मामले की शिकायत असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर से की थी। इसके बाद इंदौर महिला पुलिस ने सिपाही पर केस दर्ज किया। पुलिस कई दिन बीतने के बाद भी सिपाही की गिरफ्तारी नहीं कर पाई। जिसके बाद महिला पुलिस ने अब फरार सिपाही के वांटेड के पोस्टर चस्पा किए हैं। सिपाही पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

WhatsApp Image 2023 02 16 at 6.12.07 PM

दुष्कर्म पीड़िता के वकील कृष्णकुमार कुन्हारे एवं रूपाली राठौर ने बताया कि आरोपी सिपाही पीड़िता को अश्लील वीडियो दिखाता था। वीडियो कॉल पर कपड़े उतरवाकर दासियों जैसा व्यवहार करता है। इस शिकायती आवेदन और पीड़िता के बयान के आधार पर इंदौर महिला थाना पुलिस ने सिपाही अनिरुद्ध राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया था।

पुलिस अभी तक इस आरोपी पुलिस वाले को गिरफ्तार नहीं कर सकी। उसकी मंदसौर और नीमच सहित कई जगह तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। अब महिला थाना पुलिस ने आरोपी के वांटेड के पोस्टर छपवाए हैं। यह पोस्टर अनिरुद्ध की तैनाती वाले के थाने के साथ ही पूरे नीमच में चस्पा किए गए। उसकी जानकारी देने पर 5 हजार का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

झांसे में लेकर ब्लैकमेल किया

पीड़िता और उसके पति ने 18 अक्टूबर 2022 को वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे एवं रूपाली राठौर के साथ असिस्टेंट कमिश्नर इंदौर को शिकायत की थी। पीड़िता ने बताया था कि फेसबुक पर अनिरुद्ध राठौर ने परिचित होने के चलते फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी। रिक्वेस्ट एस्सेप्ट करने पर बातचीत बढ़ाई और बात करने पर जोर देने लगा। अनिरूद्ध पीड़िता की मौसी के लड़के के दोस्त का भाई था। आरोपी ने एक दिन वॉट्सएप पर वीडियो कॉल कर अपना हाथ काटते हुए पीड़िता पर लगातार बात करने का दबाव बनाया।

झूठे मामलों में फंसाने की धमकी

इसके बाद वह आए दिन पीड़िता को परेशान करने लगा। इसी दौरान पीड़िता को पता चला कि नीमच में पुलिस आरक्षक है। आरोपी ने बात न मानने पर पीड़िता के पति को अफीम के झूठे केस में फंसाकर पति को दूर करने का भी दबाव डाला। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर पीड़िता को अपने साथ वैष्णोदेवी ले जाकर उसके नहाते हुए आपत्तिजनक फ़ोटो खींचे और इंदौर के सरवटे बस स्टैंड पास होटल उदय में ले जाकर बलात्कार किया। इसके बाद भी आरोपी अनिरुद्ध उसे परेशान करता रहा।

पीड़िता को उसके पति के साथ रात में सोने के दौरान भी मोबाइल चालू रखवाने, वॉट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से ब्लैकमेल कर पीड़िता के कपड़े उतरवाने का दबाव बनाने जैसे कृत्य किए। इस मामले में वरिष्ठ अफसरों के आदेश पर 19 अक्टूबर के दिन अनिरुद्ध के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज किया गया। जिसके बाद से वह फरार है। अब उसके खिलाफ पुलिस ने ही पोस्टर लगाए और इनाम घोषित किया।