WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Police Engaged in Investigation: दिनदाहड़े नेता की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या

955

Police Engaged in Investigation:दिनदाहड़े नेता की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या,घर में घुसकर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिनदहाड़े सपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर जहीर सलमानी की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि सपा नेता की पत्नी के तीन गोलियां लगीं, जिनमें दो सिर में और एक सीधे हाथ की छाती में लगी.

गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा सहित तमाम पुलिस अधिकारी व फोरेंसिक टीम सपा नेता के घर पहुंची और जांच-पड़ताल करनी शुरू कर दी है. फिलहाल, महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार सपा नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी नाजरीन उम्र 38 साल बुलंदशहर रोड स्थित सामिया गार्डन में रहती थीं. नाजरीन घर पर दोपहर में अकेली थी और कारपेंटर फर्नीचर बनाने काम कर रहे थे. इसी दौरान एक बदमाश घर में घुस आया और उसने नाजरीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. फायरिंग के दौरान तीन गोलियां नाजरीन के लगी. नाजरीन को गंभीर हालत में उपचार के लिए देवनंदिनी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Mukhtar Ansari Buried : मुख्तार अंसारी सुपुर्द ए ख़ाक, बेटे ने आखिरी बार मूंछों को ताव दिया!

उधर इस घटना के संबंध में सपा नेता जहीर सलमानी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग के काम के सिलसिले में सुबह मेरठ गये थे और वापस आने के बाद तहसील में काम करा रहे थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी गिर गई हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. जब वह अस्पताल पहुंचे, तब चिकित्सकों ने बताया कि नाजरीन के तीन गोलियां लगी हैं. प्राप्त जानकारी अनुसार सपा नेता जहीर सलमानी ने बताया कि उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या किसके द्वारा की गई है और क्यों की गई है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं हैं.

Judicial Inquiry into Mukhtar’s Death : मुख्तार अंसारी की मौत के 24 घंटे में न्यायिक जांच के आदेश, एक महीने में रिपोर्ट मांगी! 

वहीं सपा नेता की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या की जानकारी के बाद हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा मय पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के सामिया गार्डन स्थित सपा नेता के घर पहुंचे.  प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को भी अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला की डेडबॉडी आई है, जिसे तीन गोलियां मारी गई हैं. सपा नेता के घर पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की. इस जांच के दौरान सामने आया है कि महिला नाजरीन की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति के द्वारा नहीं की गई है. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घर के कमरे से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं. एसपी ने दावा किया है कि पुलिस को ऐसे अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिससे पुलिस महिला की हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेगी. फिलहाल महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हमलावर की तलाश में पुलिस जुट गई है.

Ateeq-Ashraf Murder : अतीक हत्याकांड को लेकर तीनों आरोपियों ने कई खुलासे किए!