WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Police flag march : भरी दोपहरी, तपती धूप में पुलिस का फ्लैग मार्च

संवेदनशील इलाकों में पुलिस के जवानों ने 6 किमी मार्च किया

1319
WhatsApp Image 2022 03 17 At 8.52.53 PM 696x421

Indore : पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया ने आने वाले त्योहारों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था को मुस्तैद रखने निर्देश दिए हैं। शहर में अमन, शांति के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी त्यौहार मनाए इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस को संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्यवाही के लिए कहा है।

डीसीपी जोन-4 राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज तपती धूप में 12 बजे पुलिस जवानों के साथ एडिशनल डीसीपी डॉ प्रशांत चौबे, एसीपी बीपीएस परिहार ने जवानों की क्षमता देखी। त्योहारों के चलते इंदौर पुलिस सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध कर रही है। इस दिशा में आज चंदन नगर क्षेत्र में 6 किलोमीटर का पैदल मार्च किया गया।

तपती धूप में पूरे साजो सामान के साथ दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुआ मार्च थाना चंदन नगर से प्रारंभ होकर चंदू वाला रोड, पावर हाउस इ सेक्टर, हनुमान मंदिर से सहयोग नगर, खेड़ापति हनुमान मंदिर, सनी गार्डन, सिरपुर माता मंदिर होते हुए चंदननगर चौराहा पैदल भ्रमण करते हुए, थाना द्वारकापुरी के सेक्टर ए,बी, सी, डी सेक्टर, ऋषि पैलेस होते हुए थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र के अन्नपूर्णा चौराहा, फूटी कोठी चौराहा वापस होते हुए थाना चंदननगर पर समाप्त हुआ।

फ्लैग मार्च में क्यूआरटी का पुलिस बल, थाना चंदन नगर, द्वारकापुरी तथा अन्नपूर्णा का पुलिस बल एवं थाना प्रभारी सम्मिलित हुए, जिसमें समस्त बल के साथ सभी थाना प्रभारी एवं एडीसीपी, एसीपी ने भी पैदल मार्च किया गया। दोपहर 12 बजे निकाले गए फ्लैग मार्च में जवानों के चेहरे पर शिकन तक नहीं आई यह देखकर वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे पुलिस बल की प्रशंसा करते हुए सभी की हौसला अफजाई की।