WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Police Smriti Day के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति परेड का हुआ आयोजन!

शहीद धर्मेंद्र सिंह चौहान, रामराज सिंह, फकरुद्दीन खां, चंपालाल मालवीय को की गई श्रृद्धांजलि अर्पित!

814

Police Smriti Day के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति परेड का हुआ आयोजन!

Ratlam : लद्दाख के ‘हॉट स्प्रिंग्स’ में 21 अक्टूबर 1959 को भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 10 पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। तब से इन शहीदों और कर्तव्य निभाते हुए ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाता है।

IMG 20251021 WA0118

इसी तारतम्य में मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद पार्क में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी अमित कुमार द्वारा पूर्व में देश में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का नाम वाचन कर उन्हें नमन किया। जिनमें रतलाम के शहिद हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर धर्मेंद्र सिंह चौहान, शहीद प्रधान आरक्षक रामराज सिंह, शहीद आरक्षक फकरुद्दीन खां, शहीद आरक्षक चंपालाल मालवीय को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई और पुलिस स्मृति परेड में शहीदों को सलामी दी गई तत्पश्चात परेड मार्च हुआ।

डीएम मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी राकेश खाखा, एएसपी ग्रामीण विवेक कुमार लाल, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, डीएसपी यातायात आनंद स्वरूप सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, माणकचौक थाना प्रभारी स्वराज डाबी, थाना प्रभारी पार्वती गौड़, थाना प्रभारी मनीष डावर, थाना प्रभारी रमेश कोली, थाना प्रभारी राजशेखर वर्मा, सूबेदार श्रीमती मोनिका ठाकुर, सूबेदार अनोखीलाल परमार सहित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद जवानों को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परेड कमांडर सूबेदार श्रीमती मोनिका ठाकुर के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं विशेष सशस्त्र बल द्वारा पुलिस स्मृति परेड संपन्न हुई।

परेड के पश्चात डीएम मिशा सिंह एवं एसपी अमित कुमार ने शहीदों के परिजनों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया!

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, एसपी अमित कुमार-