WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Police on Road All Night : पुलिस का रात्रि गश्त अभियान, कमिश्नर समेत पूरा पुलिस बल सड़क पर, कई बदमाश हाथ आए!

देखिए VDO : पुलिस कमिश्नर ने बताया कि क्यों पूरे पुलिस बल को सड़क पर उतारा गया!

1104

Police on Road All Night : पुलिस का रात्रि गश्त अभियान, कमिश्नर समेत पूरा पुलिस बल सड़क पर, कई बदमाश हाथ आए!

 

Indore : पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने रविवार देर रात विशेष गश्त अभियान चलाया जो रातभर चला। चारो झोन की पुलिस के साथ क्राइम व ट्रैफिक पुलिस के साथ रिजर्व बल मैदान में उतरा। लंबे समय से फरार वारंटी सहित लिस्टेट बदमाशों के खिलाफ पुलिस के इस अभियान में कई को पकड़ा और घरों की चेकिंग की गई।

शहर में लगातार बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए पूरी रात पुलिस मैदान में रही। खुद पुलिस कमिश्नर भी चारों झोन के डीसीपी के साथ मैदान में उतरे और फरार वारंटियों, बदमाशों, शराबी वाहन चालकों के अलावा रासुका का उल्लंघन करने वालों की तलाश की गई।

पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने रविवार रात सवा 11 बजे से इस विशेष अभियान की शुरुआत की। बदमाशों की धरपकड़ के लिए यह अभियान चलाया गया। करीब पूरी रात चलाकर इस अभियान में वो बदमाश निशाने पर रहे, जो लंबे समय से फरार है। पुलिस ने ऐसे 2 हजार से अधिक बदमाशों को चिन्हित किया है। उनके घरों पर पुलिस ने दबिश दी। अभी तक सिर्फ झोनवार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जाता था। लेकिन, अब लंबे समय बाद चारो झोन में एक साथ इस अभियान को चलाया गया।

कितने बदमाश हाथ आए

यह अभियान सुबह 5 बजे तक चलाया गया। इस दौरान 40 से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया। वहीं करीब आधा दर्जन से ज्यादा संदेहियों और बाहरी युवाओं को थाने भेजा गया। झोन 1 और 2 में तीन बदमाश चाकू के साथ पकड़े गए। भंवरकुआं चौराहे पर तीन ऐसे बदमाश को भी पकड़ा गया जो एक युवक से विवाद करके भाग रहे थे। पान की दुकानों पर नशा करने वाले युवाओं को भी पकड़ा। करीब 550 पुलिस बल ने इस अभियान में भाग लिया। रीगल तिराहा, मूसाखेड़ी, आजाद नगर, बिचोली, कनाडिया रोड सहित शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात रहा। पुलिस की गश्त उन इलाकों में ज्यादा थी, जो बायपास और शहर के अन्य बाहरी इलाकों की तरफ जाते हैं।

IMG 20240226 WA0006

पुलिस कमिश्नर ने कहा पूरा पुलिस बल सड़क पर

पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने रीगल तिराहे पर मीडिया को जानकारी दी कि आज हमारे सभी चारों झोन के डीपीसी रात्रि गश्त पर हैं। जबकि, अमूमन कभी-कभी किसी एक झोन में गश्त होती थी, तो कभी किसी दूसरे झोन में होती थी। पर आज सभी झोन के डीजीपी अपने-अपने झोन में गश्त कर रहे हैं। हमारे दोनों एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक और हमारे एडिशनल डीसीपी क्राइम और लाइन आर्डर भी मेरे साथ है। हम लोग गश्त में थोड़ी सिंसियरटी बढ़ाने के हिसाब से निकले हैं। हम लोग कुछ बिंदुओं पर जाएंगे, कुछ पॉइंट्स पर जाएंगे। आज मुख्य रूप से पूरा पुलिस फोर्स का बल फिर वो चाहे ऑफिस स्टाफ हो, वह भी हमारे साथ निकला है। कोर्ट का भी बल निकला है।

पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि ऐसे तमाम तरीके हैं जो हमारी कॉम्बिंग गश्त के अवयव होते हैं। बेसिकली गश्त हमारा एक बड़ा ट्रेडिशनल मेथड है अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए। इसके अलावा कानून के उल्लंघन वाले प्रकरण, संपत्ति संबंधी अपराधियों की चेकिंग, शरीर संबंधी अपराधियों की यह सब हमारी लगातार गश्त में चलती रहती है। आज चारों झोन के डीसीपी अपने नेतृत्व में चारों जोनों में एक साथ गश्त पर निकले हैं। गश्त के अलावा एक हमारा जो क्रिमिनल इंटेलिजेंस है उसको भी हम लोग बहुत सीरियस वॉच कर रहे हैं। कौन-कौन से पॉइंट से लोगों के शहर में आने के कई रास्ते हैं। शहर में ऐसे कई रास्ते हो गए हैं जिनको हमें अपनी इंटेलिजेंस से निकालने की आवश्यकता है। अभी देहात के इलाकों में भी है उन जिलों में भी है जहां से गंगों का आना होता है तो वहां का भी इंटेलिजेंस हमारा लगा है। हम सीसीटीवी पर भी ध्यान दे रहे हैं। पुलिस के अलावा प्रायवेट कैमरे भी जितने अधिक से अधिक लोग लगता सके उसके लिए हमारी पूरी टीम में लगेगी।