WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

11 दिन के अपहृत बच्चे का पुलिस ने 36 घंटों में किया खुलासा!

आरोपी महिला और उसका पति पकड़ाए!

1503

11 दिन के अपहृत बच्चे का पुलिस ने 36 घंटों में किया खुलासा!

Ratlam : बीते बुधवार को शहर के हाथीखाना थाना पर फरियादी रूबी जाटव पति रेन कुमार जाटव 32 निवासी शीतला माता मंदिर के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शहर के शासकीय अस्पताल में 27 अक्टोबर को मैंने 1 लड़के को जन्म दिया था।उस समय अस्पताल में एक अनजान महिला ने मुझसे जान पहचान बढ़ाते हुए मेरा विश्वास जीत लिया था।

 

उस अनजान महिला ने मुझे विश्वास में लेकर 06-अक्टोबर-2023 को शाम 07.30 बजे मेरे 11 दिन के नवजात बच्चे को दवाई दिलाने के बहाना बनाकर घर से अपहृत कर अपने साथ लेकर नदारद हो गई।पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के विरुद्ध शहर के थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 987/23 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया था।

 

मामले में एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने गंभीरता को देखते हुए अपहृत नवजात बच्चे की तलाश व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी स्टेशन रोड के नेतृत्व मे थाना स्टेशन रोड व सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया था।

 

पड़ताल में पुलिस को पता चला कि घटना के दिन से पहले थाना स्टेशन रोड के चिता आरक्षक अभिषेक जोशी एवं नंदकिशोर मालवीय ने एक संदिग्ध महिला जो स्टेशन व अस्पताल क्षेत्रों मे कुछ समय से घूमते हुए दिखाई दे रही थी,जिससे उन्होंने पूछताछ की थी पर वह संतोषप्रद जवाब नही दे सकी थी,तब आरक्षकों ने मामले की थाना स्टेशन रोड पर सूचना दी थी।जिस पर थाना प्रभारी के निर्देश पर महिला प्रधान आरक्षक कमरुनिशा द्वारा मौके पर पहुंच कर विस्तृत पूछताछ कर रुकसत किया था।

 

घटना के बाद से संदेह होने पर फरियादी को संदेही महिला का फोटो दिखाने पर फरियादी ने संदेही महिला की पहचान अज्ञात महिला के रूप की तथा नवजात को अपहृत उक्त महिला द्वारा ही करना बताया।तकनीकी साक्ष्य व अन्य मुख़बिर तंत्र की सहायता से उपनिरीक्षक देवीलाल पाटीदार व उनकी टीम ने अपहृत 13 दिन के नवजात छोटू को 36 घंटे के भीतर बरामद किया तथा आरोपी महिला रेखा उर्फ चन्दा भाभर पति कालू यादव 35 निवासी एकता कालोनी नीमच व उसके साथी पति कालू यादव पिता रमेश यादव 30 निवासी ग्राम अल्हड़ थाना मनासा जिला नीमच को गिरफ्तार किया।

 

अज्ञात आरोपी महिला की पहचान में आरक्षक अभिषेक जोशी व नंदकिशोर मालवीय की विशेष भूमिका रहीं।

जिन्हें एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।साथ ही निरीक्षक बी आर वर्मा थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड,उप निरीक्षक आशीष पाल,देवीलाल पाटीदार, शरीफ खान,प्रधान आरक्षक निलेश पाठक, महिला प्रधान आरक्षक कमरुनिशा,पवन मेहता, महिला आरक्षक सरिता, आदित्य गौर,सायबर सेल प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा,राहुल पाटीदार,तुषार सिसोदिया व नीमच सायबर सेल के लखन आदि का सराहनीय सहयोग रहा।