WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Police Vehicle Overturned: SDOP and TI Injured: पुलिस वाहन पलटा, SDOP, TI सहित 4 घायल

1131

Dhar : जिले के ग्राम तलवाड़ा के पास एक पुलिस वाहन पलट जाने से धामनोद के SDOP राहुल खरे , धामनोद थाने के TI राजकुमार यादव सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि धामनोद थाने का पुलिस वाहन धार से धामनोद लौट रहा था। तभी तलवाड़ा के पास बोलेरो वाहन का अगला टायर फटने से गाड़ी पलटी खा गई। इस घटना में बोलेरो वाहन में बैठे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

SDOP मोनिका सिंह धामनोद से धार लौट रही थी इसी दौरान उन्होंने ग्राम तलवाड़ा के पास पुलिस वाहन को दुर्घटनाग्रस्त होते देखा तो तुरंत चारों पुलिसकर्मियों को अपनी गाड़ी से धार के निजी चिकित्सालय पहुंचाया। इसके बाद SP आदित्य प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंचे। घायल चारों पुलिसकर्मियों का अस्पताल में उपचार जारी है। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।