WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Political Stir :गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, BJP अध्यक्ष और CM शिवराज से मिले!

इन मुलाकातों को लेकर नए कयास लगाए जाने लगे!

1710
WhatsApp Image 2023 05 26 At 3.30.38 PM 696x313

Political Stir :गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, BJP अध्यक्ष और CM शिवराज से मिले!

Bhopal : मध्य प्रदेश बीजेपी में चल रही सियासी हलचल के बीच आज प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहले बीडी शर्मा से और बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की। उनकी इन मुलाकातों के पीछे क्या मंतव्य रहा, इसे समझा जा रहा है। क्योंकि, ये मुलाकातें सामान्य नहीं है।

प्रदेश बीजेपी में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उसी नजरिए से नरोत्तम मिश्रा की वीडी शर्मा और शिवराज सिंह से हुई मुलाकात को देखा जा रहा है। नरोत्तम मिश्रा आज सुबह प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा के यहां चार इमली स्थित निवास पर पहुंचे। वहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब आधे घंटे बातचीत हुई।

उनसे मिलने के बाद नरोत्तम मिश्रा शिवराज सिंह से मिले। प्रदेश में चल रही राजनीतिक हलचलों के बीच गृहमंत्री की प्रदेश बीजेपी के मुखिया और सरकार के मुखिया से हुई इस मुलाकात को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सबसे ज्यादा हलचल प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाने को लेकर हैं। यदि वीडी शर्मा को हटाया जाता है, तो उनकी जगह कौन आ सकता है इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं। अनुमान लगाने वाले प्रहलाद पटेल का भी नाम ले रहे हैं। उनकी संभावना को उनके ट्वीट से जोड़कर देखा जा रहा है। जबकि, कयास लगाने वाले राजेंद्र शुक्ला और नरोत्तम मिश्रा को भी इस पद के लिए भांप रहे हैं।