WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Posting Of 4 Senior IPS Officers: नीना सिंह बनी CISF की पहली महिला DG,अनीश दयाल को मिली CRPF की कमान

1191

Posting Of 4 Senior IPS Officers: नीना सिंह बनी CISF की पहली महिला DG,अनीश दयाल को मिली CRPF की कमान

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के चार वरिष्ठ IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। राजस्थान कैडर की 1989 बैच की IPS अधिकारी नीना सिंह को CISF का DG बनाया गया है। नीना सिंह अभी CISF में स्पेशल DG के रूप में पदस्थ थी। नीना सिंह देश की पहली महिला अधिकारी है जो इस महत्वपूर्ण संगठन की प्रमुख बनाई गई है।

भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी अनीश दयाल सिंह को सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (CRPF) का डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। दयाल वर्तमान में ITBP के DG हैं।
भारतीय पुलिस सेवा में 89 बैच के IPS अधिकारी राहुल रसगोत्रा को इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) का DG बनाया गया है। राहुल वर्तमान में IB में स्पेशल डायरेक्टर हैं।
एक अन्य आदेश में केंद्र सरकार ने गुजरात कैडर के 1989 बैच के IPS अधिकारी विवेक श्रीवास्तव को फायर सर्विस सिविल डिफेंस और होमगार्ड का डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है। विवेक वर्तमान में आईबी में हार्डकोर ऑफिसर के रूप में स्पेशल डायरेक्टर हैं।