WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Pradyuman Singh Tomar hospitalized : प्रधुम्न सिंह तोमर अस्पताल में भर्ती, प्रचार की थकान से तबियत बिगड़ी!

877

Pradyuman Singh Tomar hospitalized : प्रधुम्न सिंह तोमर अस्पताल में भर्ती, प्रचार की थकान से तबियत बिगड़ी!

 

Gwalior : विधानसभा चुनाव के प्रचार की थकान से मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रधुम्न सिंह तोमर की तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने डेंगू सहित अन्य जांच के लिए सेम्पल भेजा है। ग्वालियर सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ नायक ने बताया की जांच के आधार पर आगे का उपचार होगा तय। तीन दिन पहले अशोकनगर से भाजपा उम्मीदवार जयपाल सिंह जज्जी भी बीमार हो गए थे। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार सुबह ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अचानक बुखार आ गया। उन्हें शासकीय सिविल अस्पताल हजीरा में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी स्थिति बिल्कुल सामान्य बताई गई। तोमर समर्थकों का कहना है कि जनसंपर्क के दौरान वे थकान महसूस कर रहे थे और इसी वजह से बीमार हो गए।

उन्होंने यह भी कहा कि हम उन्हें प्राइवेट अस्पताल में ले जाना चाह रहे थे। लेकिन, उन्होंने खुद निजी अस्पताल जाने से मना कर दिया और शासकीय अस्पताल में भर्ती हुए। यहां डॉक्टर ने उनका चेकअप किया है और शुरुआती तौर पर डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है। चुनाव प्रचार की थकान की वजह से उन्हें बुखार आ गया है। तोमर को मीडिया से दूर रहने की सलाह दी गई है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर साल 2018 में ग्वालियर विधानसभा से ही चुनाव जीतकर विधायक बने और वह कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रहे। बाद में वे पाला बदलकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

जज्जी भी बीमार हुए

तीन दिन पहले सिंधिया समर्थक अशोकनगर के भाजपा उम्मीदवार जजपाल सिंह जज्जी भी बीमार पड़ गए थे। जज्जी की स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया है। उन्होंने एक वीडियो भी शूट कराया जिसमें वह लोगों से कह रहे हैं की वह अब चुनाव के समय वह उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। क्योंकि इस दौरान उन्हें अस्पताल में रहना पड़ेगा।