WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से पहले नाराज नेताओं को मनाने की तैयारी, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह कर सकते हैं वन-टू-वन चर्चा

519

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से पहले नाराज नेताओं को मनाने की तैयारी, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह कर सकते हैं वन-टू-वन चर्चा

 

भोपाल:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार्यकारिणी की पहली बैठक होने से पहले प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह नाराज नेताओं को मनाने का काम कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस ने उन पदाधिकारियों को भी कार्यकारिणी की सूचना भेजी है, जिन्होंने नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब इन्हें यह संदेश भेजा जा रहा है कि बैठक से पहले भंवर जितेंद्र सिंह से उनकी मुलाकात होगी।

पटवारी की कार्यकारिणी की पहली बैठक 21 और 22 नवंबर को भोपाल में होने जा रही है। जीतू पटवारी की कार्यकारिणी बनने ही बवाल हो गया था। कई नेता इसलिए नाराज थे कि उन्हें इसमें जगह नहीं दी गई, जबकि वरिष्ठ नेता इसलिए नाराज हुए कि कार्यकारिणी बनाने में उनसे सलाह नहीं ली गई। इन नेताओं में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, डॉ. गोविंद सिंह शामिल थे। पटवारी की कार्यकारिणी दो हिस्सों में जारी हुई। पहले उपाध्यक्ष और महासचिव बनाए गए। इस पर मचे बवाल को देखकर चार दिन बाद सचिव और सह सचिव बनाए गए। इसमें भी कई नेताओं ने अपने इस्तीफे पटवारी और प्रदेश कांग्रेस को भेजे थे।

कार्यकारिणी को लेकर मचे बवाल के बाद यह पहली बैठक होने जा रही है। जिन्होंने पद मिलने के बाद इस्तीफे दिए थे, उन्हें भी कार्यकारिणी की बैठक की सूचना भेजी गई है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से उन्हें फोन पर भी सूचना दी जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह उनसे वन टू वन चर्चा करेंगे।