WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Prithvipur By-election: कांग्रेस ने स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र सिंह को मैदान में उतारा

1289

Bhopal: AICC के जनरल सेक्रेटरी और इंचार्ज MP State मुकुल वासनिक ने मध्य प्रदेश की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह राठौर के सुपुत्र श्री नितेंद्र सिंह राठौर चुनाव में उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
कांग्रेस पार्टी में स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह राठौर और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बीच काफी अच्छे संबंध थे। बृजेंद्र सिंह के निधन के समय ही यह स्पष्ट हो गया था कि पृथ्वीपुर विधानसभा से उनके सुपुत्र नितेंद्र सिंह राठौर को उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। पिछले लंबे समय से नितेंद्र सिंह राठौर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। एक प्रकार से चुनाव प्रचार के 2 दौर पूरे कर चुके हैं।

*पृथ्वीपुर से भाजपा प्रत्याशी का नाम*

पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। 1 दिन पहले शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने उम्मीदवार के चयन के लिए स्थानीय नेताओं से रायशुमारी की है। उन्होंने 3 का नाम मांगा है। इस प्रक्रिया के दौरान सभी असंतुष्ट को संतुष्ट करके सर्वसम्मति से 1 नाम घोषित करने की योजना है। क्योंकि पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी के सामने चुनौती कमजोर नहीं है।

*देखिए कांग्रेस द्वारा जारी सूचना*.                          IMG 20211002 WA0209