WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Priyanka Gandhi’s Tweet Created Ruckus : प्रियंका गांधी के 50% कमीशन वाले ट्वीट पर मचा सियासी बवाल!

भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा हम प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे!

1490
WhatsApp Image 2023 08 12 At 13.52.27

Priyanka Gandhi’s Tweet Created Ruckus : प्रियंका गांधी के 50% कमीशन वाले ट्वीट पर मचा सियासी बवाल!

देखिए, प्रियंका गांधी और नरोत्तम मिश्रा के ट्वीट

Bhopal : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) प्रियंका गांधी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि ‘जिस तरह से कर्नाटक में 40 फीसदी कमीशन की सरकार थी, ठीक उसी तरह मध्य प्रदेश में 50 फीसदी कमीशन की सरकार है।’ कांग्रेस महासचिव के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस नेताओं ने शिवराज सरकार को घेरा। भाजपा नेताओं ने भी प्रियंका के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हम प्रदेशभर में प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर कराएंगे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने भी कार्रवाई की बात कही।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी बढ़ रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इस मामले में इंदौर में FIR हो गई है। मध्य प्रदेश के कोने-कोने में FIR करेंगे। शर्मा ने कहा कि साइबर क्राइम के तहत भी कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि ट्वीट करने वाले और ट्वीट को आगे बढ़ाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसका जवाब उन्हें देना होगा।

दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ का एक पत्र ट्वीट किया था जिससे राजनीतिक गलियारों में सनसनी हो गई।

WhatsApp Image 2023 08 12 at 13.50.21

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में कहा ‘मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी, मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया. अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।’

भाजपा ने इस पत्र को फर्जी बताते हुए कहा कि पहले कांग्रेस के नेता अरुण यादव ट्वीट करते हैं। उसी आधार पर प्रियंका गांधी से लेकर जयराम रमेश और खुद कमलनाथ ट्वीट कर रहे हैं। एमपी में शिवराज सरकार में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस है। इस प्रकार की कमीशन की बात पूरी तरह से फर्जी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट किया ‘मध्यप्रदेश में कांग्रेस मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पहले राहुल गांधी जी से झूठ बुलवाया अब प्रियंका गांधी जी से झूठा ट्वीट करवाया। प्रियंका जी आपने जो ट्वीट किये हैं उसके प्रमाण दो अन्यथा हमारे पास कार्यवाही के सारे विकल्प खुले हैं।’

संविदाकार संघ ने की मांग

प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र में संविदाकार संघ के ज्ञानेंद्र अवस्थी ने मांग की है कि उनका संगठन मध्य प्रदेश में निर्माण कार्य करने वाले छोटे पेटी संविदाकारों का प्रदेश स्तरीय संगठन है। पत्र में कहा गया है कि साल 2012 में अस्तित्व में आए उनके संगठन के सदस्यों प्रदेश में 10 साल के भीतर पेटी कांट्रेक्टर के तौर पर 35000 किलोमीटर की सड़क का निर्माण किया है। डेढ़ हजार छोटे बड़े मकान बनाए। जबकि, 1000 से अधिक छोटे-बड़े तालाब भी निर्माण किए।

संगठन का कहना है कि जब से बीजेपी की सरकार अस्तित्व में आई है, तब से अब तक हम पेटी कांट्रेक्टर का जीवन नारकीय हो गया है। लगभग हर जिले में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्यों के भुगतान लंबित है। किसी भी जिले में पुराने कार्यों का भुगतान करने के लिए कोई बजट आवंटित नहीं किया जा रहा। विभागीय अधिकारी सरकार से राशि नहीं मिलने की बात कह रहे हैं, दलाल 50 प्रतिशत कमीशन लेकर भुगतान करा रहे हैं.